गंगापुर जेल में एक कर्मचारी की हालत बिगड़ी, तीसरे दिन भी भूख हड़ताल जारी, मैस बंद

 

 भीलवाड़ा बीएचएन। गंगापुर उप कारागृह में मैस का बहिष्कार कर भूख हड़ताल कर रहे कार्मिकों में से एक की हालत बिगड़ गई। विदित रहे कि जेल कर्मचारियों की ओर से विगत तीन दिन से अपनी मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर हैं। 
 जेलर भगवान सहाय ने बताया कि अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी सयुंक्त महासंघ के आह्वान पर सब जेल कर्मचारी पिछले तीन दिन से भूखे रहकर ड्यूटी कर रहे। कार्मिकों की अनिश्चितकालीन मैस बहिष्कार व भूख हड़ताल अभी जारी है।  मैस भी बंद है। उन्होंने बताया कि 1998 से पांचवें वेतन आयोग में जेल कर्मचारियों को पुलिस व आरएसी से कम वेतन दिया, जबकि तीनों ही फोर्स संस्था एवं एक ही कैटेगरी में है।  जेल कर्मचारियों ने कई बार अनशन कर हड़ताल की, लेकिन सरकार ने मांगे नहीं मानी। इसके चलते भूख हड़ताल कर आंदोलन करना पड़ रहा है। भूख हड़ताल पर रहे कर्मिकों में जेल कर्मचारी सतपाल गाडरी, कैलाश गुर्जर, गजानंद नाथ, पिंटू राम, योगेश, सुरेश, प्रकाश, दिनेश सहित कई कर्मचारी शामिल है। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व जिला कारागृह के डिप्टी जेलर सहित चार कार्मिकों की सोमार को हालत बिगड़ गई। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा