प्रधानमंत्री मोदी के आगमन को लेकर भाजपा के पूनिया व मेघवाल ने सर्वसमाज के लोगों से की चर्चा, तैयारियों का लेंगे जायजा

 


भीलवाड़ा (हलचल)  भगवान श्री देव नारायण जी के 1111वे प्राकट्य महोत्सव पर आयोजित मालासेरी डूंगरी (आसीन्द विधानसभा) मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 28 जनवरी के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारी बैठक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया  केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री अर्जुनराम  मेघवाल के सानिध्य में भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली की उपस्थिति में भाजपा जिला कार्यालय मे आज हुई। जिसमें सर्व समाज के प्रतिनधियिोंके साथ ही भाजपा  पदाधिकारियों से चर्चा की गई। आमसभा में दो लाख लोगों के शामिल होने को लेकर भी चर्चा हुई ।

भाजपा जिला प्रवक्ता कैलाश सोनी ने बताया कि‍ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 28 जनवरी को प्रस्तावित दौरे को लेकर आज  तीन महत्वपूर्ण बैठकें हुई है ।

प्रथम बैठक भाजपा जिला कार्यालय में प्रातः 11:15 बजे हुई जिसमें भारतीय जनता पार्टी के 6 जिलों के जिलाध्यक्ष  विभिन्न जिलों के सांसद गुर्जर समाज के प्रमुख जनप्रतिनिधि पदाधिकारी सहित 38 जनों की महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक का प्रभारी भाजपा जिला महामंत्री बाबूलाल टाक ने संचालित किया।

इस महत्वपूर्ण बैठक से पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के मुख्य आतिथ्य मे भाजपा जिला अध्यक्ष लादू लाल तेली ने आगवानी की।  बैठक मे भाजपा राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रसन्न चंद मेहता भाजपा प्रदेश मंत्री अशोक सैनी  सांसद भागीरथ चौधरी सांसद सुभाष बहेडिया भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ओम भड़ाना पूर्व मंत्री कालू लाल गुर्जर जिला प्रभारी रतन गाडरी पूर्व विधायक जिला प्रमुख बरजी बाई भील राम लाल गुर्जर  मौजूद । जिला के भाजपा के जिला अध्यक्ष  गौतम दक देवी शंकर भूतड़ा  उप जिला प्रमुख शंकर गुर्जर राजेंद्र प्रराण  भरत मथुरिया  भील शांति लाल गुर्जर उदय लाल भडाणा गुर्जर समाज के प्रमुख पदाधिकारि‍यों से प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की आमसभा को सफल बनाने के लिए गहन चर्चा  की गई। कौन सेजिले से कितने कार्यकर्ता और समर्थक पहुंचेगे। उनके लाने ले जाने के साथ ही अन्‍य व्‍यवस्‍थााओं  पर चर्चा करने के साथ  जिम्‍मेदार‍ि‍यां भी तय की गई है। आमसभा में दो लाख लोगों के लाने का दावा किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण बैठक मे टोंक जिला ,चित्तौड़ जिला ,अजमेर जिला ,राजसमंद जिला ,सवाईमाधोपुर भीलवाड़ा जिला के जनप्रतिनिधि पदाधिकारी गुर्जर समाज के प्रमुख पदाधिकारी सम्मलित हुए ।

इसके बाद भाजपा जिला कार्यालय में ही महत्वपूर्ण बैठक में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ,पूर्व एवम वर्तमान जिला पदाधिकारीगण , सांसद , जिलाप्रमुख - उप प्रमुख , विधायकगण - पूर्व विधायकगण , प्रदेश मोर्चा पदाधिकारी , मण्डल अध्यक्ष , मण्डल प्रभारी , मोर्चा जिलाध्यक्ष , पूर्व एवम वर्तमान प्रधान - उप प्रधान  , चेयरमेन - वाइस चेयरमेन ,नेता प्रतिपक्ष , प्रकोष्ठ जिला संयोजक,विभाग संयोजक , जिला परिषद सदस्य इस बैठक में उपस्थित हुए।

इसके बाद पूनिया, मेघवाल व अन्‍य नेताओं के मालासेरी पहुंच कर तैयारियों का जायजा लेने का भी कार्यक्रम है।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा