खेत पर रखवाली के गया, ठंड से युवक की मौत

 



शाहपुरा-मूलचन्द पेसवानी 
शाहपुरा पुलिस थाना क्षेत्र के अरनिया घोड़ा निवासी एक युवक की विगत रात्रि में अत्यधिक ठंड से खेत पर ही मृत्यु हो गयी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सिर्पुद किया है।
अरनिया घोड़ा निवासी किशना बैरवा ने बताया कि उसका भाई जमनालाल पुत्र गोकल बैरवा उम्र 44 वर्ष विगत रात्रि में गेंहू की फसल की रखवाली करने खेत पर गया था। रात को अत्यधिक ठंड के कारण उसकी खेत पर ही मृत्यु हो गयी। उसने पुलिस थाना में दी रिपोर्ट में कहा है कि जमनालाल के आज सुबह घर न लौटने पर आत्माराम व पप्पूलाल खेत पर पहुंचे तो जमनालाल अचेतावस्था में खेत पर पड़ा था। उसे शाहपुरा के जिला चिकित्सालय लाया गया पर यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस थाना शाहपुरा ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सिर्पुद किया है।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना