अधिकारियों की अनदेखी से नेहरू तलाई में पसरी गंदगी

 


भीलवाड़ा BHN
लव गार्डन स्थित नेहरू तलाई कभी शहर की शान हुआ करती थी लेकिन अब अधिकारियों की अनदेखी के कारण गंदगी में तब्दील हो चुकी है। लगभग एक वर्ष से इसकी सफाई नहीं हुई। शहर के गंदे नालों का पानी इसमें समा रहा है। चारों तरफ की दीवारें भी जर्जर हो चुकी हैं। अब तलाई से बदबू आने लगी हैं जिससे आसपास के लोगों का रहना मुश्किल हो गया है। लगता है नगर विकास न्यास के जिम्मेदार अधिकारियों का इस तलाई से कोई सरोकार नहीं है। पहले यहां नाव भी चलती थी मगर अब वहां टाइल पर धूल के अलावा कुछ भी नहीं है।
कुछ दिन पूर्व पार्क में काम करने वाले लोगों ने खरपतवार को उखाड़ कर फेंका है मगर नगर विकास न्यास के बड़े अधिकारी उद्यान में जाकर निरीक्षण नहीं किया। जिम्मेदारों की आंखों पर पट्टी बंद होने के कारण आज नेहरू तलाई के आंसू बह रहे हैं। नेहरू तलाई में कई जीव जंतु अपना निवास करते हैं और यदि पानी की सफाई नहीं हुई तो जीव जंतु भी विलुप्त हो जाएंगे। तलाई के बीचों-बीच एक टापू भी है। कई वर्षों से लगे पेड़ भी अब उखड़ चुके हैं। भीलवाड़ा शहर में सुप्रसिद्ध लव गार्डन है और इसी में ही गंदगी फैलती नजर आई तो लोगों का प्रशासन से विश्वास ही उठ जाएगा। यह नेहरू तलाई दो उद्यानों को आपस में जोड़ती है और गार्डन में बच्चा ट्रेन भी चलती है। गर्मी की छुट्टियों में स्कूली छात्र अपने अभिभावकों के साथ ट्रेन में घूमने आते हैं। आने वाले समय में लव गार्डन नेहरू तलाई की वजह से गंदगी का गार्डन बन जाएगा।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

देवगढ़ से करेड़ा लांबिया स्टेशन व फुलिया कला केकड़ी मार्ग को स्टेट हाईवे में परिवर्तन करने की मांग

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार