भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे, राहुल गांधी जयपुर में आज करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

 


भारत जोड़ो यात्रा दौसा के मीणा हाईकोर्ट से शुरू हुई। आज भारत जोड़ो यात्रा एक चरण में 22 किमी का सफर तय करेगी। इसके बाद राहुल गांधी जयपुक के लिए रवाना हो जाएंगे।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को शुक्रवार को 100 दिन पूरे हो गए। 100 दिन पूरे होने पर राहुल गांधी जयपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। वहीं शुक्रवार सुबह छह बजे यात्रा दौसा के नांगल राजावतान में मीणा हाईकोर्ट से शुरू हुई।

आज यात्रा एक ही चरण में 22 किमी का सफर तय करेगी। भारत जोड़ो यात्रा सुबह 11 बजे दौसा के गिरिराज धरण मंदिर पहुंचेगी। यहीं यात्रा का आखिरी पड़ाव होगा। इसके बाद राहुल गांधी हेलिकॉप्टर से जयपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। दौसा में भांडारेज के पास यात्रा का शुक्रवार और शनिवार को रात्रि विश्राम होगा।

अब तक राहुल गांधी राजस्थान में 70 फीसदी यात्रा पूरी कर चुके हैं। अलवर से यात्रा हरियाणा में प्रवेश करेगी। भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे होने पर आज जयपुर के नए पीसीसी ऑफिस में राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी है। राजस्थान में राहुल गांधी की यह पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी।

हमने राहुल गांधी की छवि को खराब करने की साजिश की नाकाम-वेणुगोपाल
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा की सबसे बड़ी उपलब्धि है कि इसके जरिए लोगों की समस्या सामने आईं है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की छवि को खराब करने की भाजपा की कोशिश को भी हमने बर्बाद कर दिया है।कांग्रेस महासचिव ने बताया कि 26 जनवरी से चलाए जा रहे अभियान के जरिए यात्रा का संदेश लोगों तक पहुंचाया जाएगा।

कन्याकुमारी में 7 सितंबर को शुरू की गई भारत जोड़ो यात्रा ने आठ राज्यों तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश की यात्रा की है। अब राहुल गांधी की यात्रा राजस्थान में है। इस यात्रा के जरिए राहुल ने ने सिर्फ समर्थक बल्कि आलोचकों का भी अपनी ओर ध्यान खिंचा है। 24 दिसंबर को यात्रा दिल्ली में प्रवेश करेगी। यात्रा 24 दिसंबर को दिल्ली में प्रवेश करेगी और लगभग आठ दिनों के ब्रेक के बाद उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और अंत में जम्मू और कश्मीर की ओर बढ़ेगी।

भारत जोड़ो यात्रा में समाज के हर वर्ग से लोग शामिल हुए। यात्रा में पूजा भट्ट, रिया सेन, स्वरा भास्कर, रश्मि देसाई, आकांक्षा पुरी और अमोल पालेकर जैसी फिल्म और टीवी हस्तियां शामिल हुईं। पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल एल रामदास, शिवसेना के आदित्य ठाकरे और एनसीपी की सुप्रिया सुले और आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन जैसे विपक्षी नेताओं सहित लेखकों, सेना अधिकारी भी इस यात्री में शामिल रहे। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना

पुलिस चौकी पर पथराव, बैरिक में दुबक कर खुद को बचाया पुलिस वालों ने, दो आरोपित शांतिभंग में गिरफ्तार, एक भागा