एमसीडी चुनाव परिणाम: 10 सबसे अमीर उम्मीदवारों में से छह चल रहे पीछे, सबसे रईस महिला प्रत्याशी नंदिनी को बढ़त

 


दिल्ली नगर निगम के चुनाव के नतीजे आज (सात दिसंबर) आएंगे। वोटों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू हो चुकी है। नतीजे आने के साथ ही 250 वार्ड के लिए मैदान में उतरे 3,349 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला हो जाएगा। इससे पहले सोमवार को आए एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी की जीत के अनुमान लगाए गए हैं। अगर ये अनुमान नतीजों में बदलते हैं तो नगर निगम में भाजपा का 15 साल का वर्चस्व खत्म हो जाएगा। अभी तक के रुझानों को देखें तो भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। नतीजे कुछ भी हों, लेकिन कई वार्ड ऐसे रहेंगे, जिनके नतीजों पर सबकी नजर रहेगी। चाहे वह केजरीवाल सरकार के मंत्रियों के विधानसभा क्षेत्र के वार्ड हों या फिर भाजपा विधायकों के विधानसभा क्षेत्र के वार्ड। इसके अलावा उन वार्डों के नतीजे भी अहम होंगे, जहां इस नगर निगम चुनाव के 10 सबसे अमीर उम्मीदवार मैदान में हैं। आइए जानते हैं कि 10 सबसे ज्यादा संपत्ति वाले उम्मीदवारों, उनकी संपत्ति और उनके वार्डों के बारे में…   

नामवार्डसंपत्तिआगे/पीछे
राम देव शर्मा79-बल्लीमारान 66.9 करोड़पीछे
नंदिनी शर्मा149-मालवीयनगर49.8 करोड़आगे
जितेंदर बंसाला248-करवई नगर-वेस्ट48 करोड़पीछे
राजपाल सिंह174-श्री निवास पुरी47 करोड़आगे
राज कुमार खुराना91-रमेश नगर सीट43 करोड़पीछे
मंजू सेटिया98-सुभाष नगर42 करोड़पीछे
राजीव कुमार125-छवाला सीट38 करोड़पीछे
विनीत वोहरा59- पश्चिम विहार सीट37 करोड़आगे
कुलदीप मित्तल53-रोहिणी-ई34 करोड़पीछे
रेणु चौधरी197-पटपड़ गंज30 करोड़आगे

1. राम देव शर्मा: दिल्ली नगर निगम चुनाव के सबसे अमीर प्रत्याशी राम देव शर्मा हैं। शर्मा भाजपा की ओर से दिल्ली सेंट्रल की 79-बल्लीमारान सीट से मैदान में हैं। चुनावी हलफनामे में उन्होंने अपनी कुल संपत्ति 66 करोड़ 90 लाख से ज्यादा बताई है। इसमें 11 करोड़ से ज्यादा चल और 55 करोड़ से ज्यादा अचल संपत्ति शामिल है। 2020-21 में इनके द्वारा 55 लाख से ज्यादा का आयकर रिटर्न दाखिल किया गया था। शर्मा के पास 26 रिहायशी घर हैं। चार कॉमर्शियल बिल्डिंग भी इनके नाम है। एमसीडी के सबसे अमीर उम्मीदवार महज आठवीं पास है। उनके नाम पर कोई गाड़ी नहीं है। 

2. नंदिनी शर्मा: दिल्ली नगर निगम चुनाव के दूसरी सबसे धनी उम्मीदवार नंदिनी शर्मा हैं। नंदिनी भाजपा की ओर से दिल्ली दक्षिण की 149-मालवीयनगर सीट से मैदान में हैं। चुनावी हलफनामे में उन्होंने अपनी कुल संपत्ति 49 करोड़ 84 लाख से ज्यादा बताई है। इसमें नौ करोड़ से ज्यादा चल और 40 करोड़ से ज्यादा अचल संपत्ति शामिल है। नंदिनी होम्योपैथिक डॉक्टर हैं। उन्होंने पीएचडी कर रखी है। 

3. जितेंदर बंसाला: दिल्ली नगर निगम चुनाव के तीसरे सबसे धनी प्रत्याशी जितेंदर बंसाला हैं। बंसाला आम आदमी पार्टी की टिकट पर दिल्ली नार्थ-ईस्ट की 248-करवई नगर-वेस्ट सीट से मैदान में हैं। चुनावी हलफनामे में उन्होंने अपनी कुल संपत्ति 48 करोड़ से ज्यादा बताई है। इसमें एक करोड़ से ज्यादा चल और 46 करोड़ से ज्यादा अचल संपत्ति शामिल है। जितेंदर बंसाला स्कूल में प्रिंसिपल हैं। उनकी पत्नी भी स्कूल टीचर हैं। जितेंदर ने सीसीएस यूनिवर्सिटी मेरठ से एमए किया है। 

4. राजपाल सिंह: दिल्ली नगर निगम चुनाव के चौथे सबसे धनी उम्मीदवार राजपाल सिंह हैं। राजपाल भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर दिल्ली साऊथ-ईस्ट की 174-श्री निवास पुरी सीट से मैदान में हैं। चुनावी हलफनामे में उन्होंने अपनी कुल संपत्ति 47 करोड़ से ज्यादा बताई है। इसमें दो करोड़ से ज्यादा चल और 45 करोड़ से ज्यादा अचल संपत्ति शामिल है। राजपाल और उनकी पत्नी के नाम पर कुल 16 रिहायशी मकान हैं। राजपाल बीए पास हैं। 

5. राज कुमार खुराना: दिल्ली नगर निगम चुनाव के पांचवें सबसे धनी प्रत्याशी राज कुमार खुराना हैं। खुराना निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर दिल्ली वेस्ट की 91-रमेश नगर सीट से मैदान में हैं। चुनावी हलफनामे में उन्होंने अपनी कुल संपत्ति 43 करोड़ से ज्यादा बताई है। इसमें सात करोड़ से ज्यादा चल और 35 करोड़ से ज्यादा अचल संपत्ति शामिल है।  54 साल के राज कुमार ने 2019 में एमबीए किया है। 

6. मंजू सेटिया: दिल्ली नगर निगम चुनाव की छठी सबसे धनी उम्मीदवार मंजू सेटिया हैं। सेटिया आम आदमी पार्टी की टिकट पर दिल्ली वेस्ट की 98-सुभाष नगर सीट से मैदान में हैं। चुनावी हलफनामे में उन्होंने अपनी कुल संपत्ति 42 करोड़ से ज्यादा बताई है। इसमें सात करोड़ से ज्यादा चल और 35 करोड़ से ज्यादा अचल संपत्ति शामिल है। 

7. राजीव कुमार: दिल्ली नगर निगम चुनाव के सातवें सबसे धनी प्रत्याशी राजीव कुमार हैं। कुमार निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में दिल्ली साउथ-वेस्ट की 125-छवाला सीट से मैदान में हैं। चुनावी हलफनामे में उन्होंने अपनी कुल संपत्ति 38 करोड़ से ज्यादा बताई है। इसमें पांच लाख से ज्यादा चल और 37 करोड़ से ज्यादा अचल संपत्ति शामिल है। 

8. विनीत वोहरा: दिल्ली नगर निगम चुनाव के आठवें सबसे धनी प्रत्याशी विनीत वोहरा हैं। वोहरा भाजपा की टिकट पर दिल्ली नार्थ की 59- पश्चिम विहार सीट से मैदान में हैं। चुनावी हलफनामे में उन्होंने अपनी कुल संपत्ति 37 करोड़ से ज्यादा बताई है। इसमें चार करोड़ से ज्यादा चल और 33 करोड़ से ज्यादा अचल संपत्ति शामिल है। 

9. कुलदीप मित्तल: दिल्ली नगर निगम चुनाव के नौवें सबसे धनी प्रत्याशी कुलदीप मित्तल हैं। मित्तल आम आदमी पार्टी की टिकट पर दिल्ली नार्थ की 53-रोहिणी-ई से मैदान में हैं। चुनावी हलफनामे में उन्होंने अपनी कुल संपत्ति 34 करोड़ से ज्यादा बताई है। इसमें 14 करोड़ से ज्यादा चल और 19 करोड़ से ज्यादा अचल संपत्ति शामिल है। 

10. रेणु चौधरी: दिल्ली नगर निगम चुनाव के दसवें सबसे धनी प्रत्याशी रेणु चौधरी हैं। बंसाला भाजपा की टिकट पर दिल्ली ईस्ट की 197-पटपड़ गंज सीट से मैदान में हैं। चुनावी हलफनामे में उन्होंने अपनी कुल संपत्ति 30 करोड़ से ज्यादा बताई है। इसमें 78 लाख से ज्यादा चल और 30 करोड़ से ज्यादा अचल संपत्ति शामिल है।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

पुलिस चौकी पर पथराव, बैरिक में दुबक कर खुद को बचाया पुलिस वालों ने, दो आरोपित शांतिभंग में गिरफ्तार, एक भागा

टोमेटो फ्री यूथ कैंपेन कार्य योजना के तहत निकाली रैली

एक और सूने मकान के चोरों ने चटकाये ताले, नकदी, गहने व बाइक ले उड़े, दहशत

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

वैष्णव जिला सहसचिव मनोनीत

अस्सी साल की महिला को बेटे बहू डायन कहकर कर रहे हैं प्रताडि़त, केस दर्ज