बजरी माफियाओं में संघर्ष टला, 2 गुटों के 28 लोग गिरफ्तार, 9 वाहन जब्त

 


 भीलवाड़ा बीएचएन। जिले के स्वरुपगंज नदी में बजरी माफियाओं के बीच संघर्ष टल गया। कारण, समय रहते सूचना मिल गई और पुलिस वहां पहुंच गई। पुलिस ने मौके से 28 लोगों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर उनके 9 वाहन जब्त किये हैं। 
हमीरगढ़ थाना प्रभारी पुष्पा कासौटिया ने बीएचएन को बताया कि रविवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि बजरी के अवैध कारोबार से जुड़े लोग स्वरुपगंज स्थित बनास नदी में एकत्रित हो रहे हैं। दो गुटों के ये लोग आमस में भिडऩे वाले हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और झगड़ा करने पर पुलिस ने दोनों गुटों के 28 लोगों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। इनके 6 दोपहिया और 3 चौपहिया वाहन भी पुलिस ने मौके से जब्त कर लिये। पुलिस का कहना है कि समय रहते सूचना मिलने और पुलिस के पहुंच जाने से दोनों गुटों में संघर्ष टल गया। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना