एनएच-27 पर हादसा- वाहन की टक्कर से पैंथर की मौत

 


  भीलवाड़ा बीएचएन। नेशनल हाइवे 27 पर मेनाल वन रेंज के वॉच टावर के नजदीक बीती रात वाहन की टक्कर से मादा पेैंथर की मौत हो गई। वन विभाग ने पैंथर का शव पोस्टमार्टम के बाद  दाह-संस्कार करवा दिया। 
मांडलगढ़ के क्षेत्रीय वन अधिकारी दशरथसिंह राठौड़ ने बीएचएन को बताया कि  मांडलगढ़ वन रेंज सर्किल के मेनाल क्षैत्र में वॉच टॉवर के नजदीक एनएच-27 पर  बीती रात करीब दस बजे  अज्ञात वाहन की टक्कर से पैंथर की मौत हो गई। इसकी सूचना अनजान व्यक्ति से वन विभाग को मिली। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जहां पैंथर का शव मिला। पैंथर किसी वाहन की चपेट में आ गया था। इस पैंथर की लम्बाई पूंछ सहित करीब 6 फीट और करीब दो से तीन वर्ष के बीच की थी ।  मादा पैंथर का शव अंबा की बावड़ी नर्सरी ले जाया गया, जहां उसका पोस्टमार्टम करवाया गया। इसके बाद क्षेत्रीय वन अधिकारी दशरथसिंह ,नायब तहसीलदार राहुल धाकड, आबकारी निरीक्षक कर्मवीर सिंह , लाडपुरा पुलिस चौकी प्रभारी  जोगेन्द्र सिंह , वन कर्मी रविन्द्र सिंह , लोकेंद्र सिंह , हकीम मोहम्मद व जाकीर सहित अन्यकर्मियों की उपस्थिति में पैंथर के शव का दाह-संस्कार करवा दिया गया।  

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना