राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे गहलोत-पायलट, आज 34 किमी यात्रा करेंगे

 


भारत जोड़ो यात्रा सोमवार की सुबह करीब छह बजे शुरू हुई। 10-12 किमी चलने के बाद राहुल गांधी झालरापाटन के एक ढाबे पर टी ब्रेक के लिए रुके। राहुल के साथ यात्रा में गहलोत और पायलट गुट दो

 राहुल गांधी की भारत जोड़ो रविवार को राजस्थान में प्रवेश कर चुकी है। सोमवार को सुबह 6 बजकर 11 मिनट पर झालावाड़ के काली तलाई से भारत जोड़ो यात्रा शुरू हुई। इस यात्रा में राहुल गांधी के साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सचिन पायलट और गोविंद सिंह डोटासरा साथ चल रहे हैं। राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा पहले दिन 34 किमी चलेगी। वहीं पहले दिन करीब डेढ़ घंटे चलने के बाद राहुल गांधी की यात्रा ने ब्रेक लिया। जिसके तहत राहुल गांधी झालरापाटन के रायपुर फाटक के पास स्थित एक ढाबे पर चाय पीने के लिए रुके। गहलोत गुट और पायलट गुट दोनों राहुल के साथ कदम मिलाकर चल रहे हैं। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, राजेंद्र गुढ़ा, पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र, ओसियां से विधायक दिव्या मदेरणा भी यात्रा में शामिल हैं। राहुल की यात्रा में मुंबई आंतकी हमले की चश्मदीद देविका भी जुड़ी। इस दौरान देविका ने कहा कि राहुल देश के लिए यात्रा कर रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा 10 बजे बालीबोरड़ा चौराहा पहुंचेगी। दोपहर 3:30 बजे नाहरड़ील और शाम 6:30 बजे झालरापाटन के चंद्रभागा चौराहा पहुंचेगी। राहुल गांधी शाम 6:30 बजे झालरापाटन के चंद्रभागा चौराहे पर नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगे।

 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा