खदान धंसने से कई ग्रामीण फंसे, 7 की हुई मौत, रेस्क्यू आपरेशन जारी

 

रायपुर । छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा देखने को मिला है। राज्य के जगदलपुर इलाके से 11 किलोमीटर दूर ग्राम मालगांव में एक खदान अचानक धंस जाने से कई ग्रामीण फंस गए हैं। हादसे से 7 लोगों की मौत होने की बात सामने आई है। जानकारी के अनुसार फिलहाल इस खदान में 12 से ज्यादा ग्रामीण फंसे होने की आशंका है, जिन्हें निकालने का काम जारी है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू आपरेशन में लगी है।

रेस्क्यू आपरेशन जारी

मालगांव में जैसे ही खदान धंसी, चारों ओर चीख पुकार मच गई। पुलिस को खबर मिलने के बाद एसडीआरएफ को भी मौके पर बुला लिया गया है। अब जेसीबी की मदद से खदान की मिट्टी को हटाने का कार्य चल रहा है। जानकारी के अनुसार अभी कितने लोग इसमें फंसे है इसकी पुख्ता जानकारी नहीं है।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना