लुटेरी गैंग के तीन सदस्य शिनाख्त परेड के बाद फिर रिमांड पर, टेंपो चालक पर हमला कर नकदी लूटने का है आरोप

 


  भीलवाड़ा बीएचएन। शहर में एक के बाद एक लूट व डकैती की 10 वारदातों को अंजाम देने वाली लुटेरी गैंग के तीन सदस्यों को शिनाख्त परेड की कार्रवाई के बाद सुभाषनगर पुलिस ने रिमांड पर लिया है। पुलिस इनसे पूछताछ कर लूटी गई राशि बरामदगी का प्रयास कर रही है।  
सहायक उप निरीक्षक कालूराम माली ने बीएचएन को बताय कि राजसमंद जिले के खंडेल निवासी शैतानसिंह मीणा अभी यहां छोटी हरणी में रहकर  टेंपो चालक है। वह चार नवंबर कोसुखाडिया सर्किल के पास टेम्पू में सोया हुआ था, तभी बदमाशों ने नुकिलें हथियार व डंडो से मीणा पर जानलेवा हमला कर 10 रूपये लूट लिये थे। इस वारदात को लेकर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। 
इस गैंग ने 5 दिन में दस वारदातों को अंजाम दिया था। इससे शहरी इलाके के बाशिंदों में डर पैदा हो गया था। पुलिस ने टेंपो चालक से लूट के इस मामले में पूर्व में आरोपित सुनील धोबी, मोहित खटीक व गौरव उर्फ गोलू   को गिरफ्तार कर बापर्दा जेल भिजवा दिया था। जहां इनकी गवाह से शिनाख्त परेड करवाई गई। इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने इन तीनों को जेल से पुन: 16 दिसंबर तक रिमांड पर लिया है। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर टेंपो चालक से लूटी गई राशि बरामद करने का प्रयास कर रही है। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा