कर्मचारी महासंघ भीलवाड़ा द्वारा कर्मचारी मांगो को लेकर किया प्रदर्शन दिया ज्ञापन

 


भीलवाड़ा । अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ भीलवाड़ा ने प्रदेश व्यापी आह्वान पर लम्बित कर्मचारी मांगो को लेकर जिला कलक्टर कार्यालय के बाहर जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा के नेतृत्व में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने कहा कि प्रदेश के कर्मचारियों द्वारा अपने संवर्ग के हितार्थ किए जा रहे आंदोलन पर बेरुखी अपनाई जा रही है, और विभिन्न कर्मचारी संगठनों द्वारा कैडर के हितार्थ सरकार के ध्यानाकृष्ण के किए जाने वाले गांधीवादी आंदोलनों को भी सरकार द्वारा राज द्रोह मानकर कर्मचारियों के आंदोलनों को झूठे समझोते पत्र तथा संवाद हीनता और नो वर्क नो पे जैसे अलोकतांत्रिक हथियारो का उपयोग कर दबाने का प्रयास किया जा रहा हैै।जिला मंत्री शिव सिंह चौहान ने  बताया की  मांग पत्र पर सरकार संवाद हीनता बनाए हुए है, इसके प्रथम चरण में आज  प्रदेश व्यापी आह्वान पर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राज्य के मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के नाम जिला कलेक्टर आशीष मोदी को ज्ञापन दिया।  प्रदर्शशन से पहले सभी कर्मचारी नेताओं ने  जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष पारस कुमावत ने आगामी होने वाले आंदोलन में सभी की भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया। प्रदर्शन के दौरान शारीरिक शिक्षक संघ के सुनील खोईवाल, शिक्षक संघ (प्रगतिशील) से अशोक जीनगर, पशुपालन संघ से भेरूलाल जोशी, कानूनगो संघ से शिवेंद्र पारीक, वन विभाग से देव कृष्ण दरोगा, कृषि पर्यवेक्षक संघ से दीपक भारद्वाज, सहायक कर्मचारी संघ से रघुनाथ शर्मा, ग्राम विकास अधिकारी संघ से पारस कुमावत, रामभंवर सिंह, आर्युवेद विभाग से मनोज बांगड़, पटवार संघ से संदीप सिंह, सूचना सहायक संघ से नरेंद्र सिंह,ललित जोशी, घनश्याम टेलर, अंगवीर पानगडीया आदि उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना

पुलिस चौकी पर पथराव, बैरिक में दुबक कर खुद को बचाया पुलिस वालों ने, दो आरोपित शांतिभंग में गिरफ्तार, एक भागा