विहिप का लव जिहाद व अवैध धर्मांतरण के खिलाफ राष्ट्रव्यापी जनजागरण अभियान शुरू

 

विहिप (विश्व हिन्दू परिषद) ने गुरुवार को यह दावा करते हुए कहा कि, उन्होंने देश भर में ‘‘लव जिहाद’’ और अवैध धर्मांतरण के खिलाफ एक राष्ट्रव्यापी ‘‘जनजागरण अभियान’’ शुरू किया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के अनुषंगी संगठन विहिप के एक महीने लंबे ‘‘जनजागरण अभियान’’ का उद्देश्य ‘‘लव जिहाद’’ के खिलाफ एक ‘‘प्रतिरोधी बल’’ तैयार करना है। विहिप के संयुक्त महासचिव सुरेंद्र जैन ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि, इस अभियान के तहत विहिप की युवा शाखा बजरंग दल गुरुवार से 10 दिसंबर तक देश के हर प्रखंड में ‘‘शौर्य यात्रा’’ निकालेगी। उन्होंने कहा, ‘‘बजरंग दल देश के सभी प्रखंडों में शौर्य यात्रा निकालेगा, ताकि युवाओं में शौर्य की भावना विकसित हो और कोई भी हमारी बहनों एवं बेटियों को ‘‘लव जिहाद’’ का शिकार बनाने की हिम्मत न जुटा पाए।’’

धर्म रक्षा अभियान चलाएगी विहिप : जैन 

जैन ने कहा कि विहिप 21 से 31 दिसंबर तक ‘‘धर्म रक्षा अभियान’’ भी चलाएगी। उन्होंने कहा कि,  इस बीच विहिप की महिला शाखा दुर्गा वाहिनी भी लड़कियों को ‘‘लव जिहाद’’ और इसके जाल में फंसने के खिलाफ सचेत करने के लिए अभियान चलाएगी। जैन ने बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा, केरल और दिल्ली समेत विभिन्न राज्यों/केंद्र-शासित प्रदेशों में पिछले 10 वर्षों में पुलिस द्वारा दर्ज किए गए 400 से अधिक मामलों की सूची जारी की और आरोप लगाया कि उनका संबंध ‘‘लव जिहाद’’ से है। विहिप नेता ने कहा कि ऐसी स्थिति से निपटने के लिए सरकार के साथ-साथ सामाजिक संगठनों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, ‘‘इस परिदृश्य को देखते हुए, हम आज विहिप के राष्ट्रव्यापी जन जागरण अभियान की शुरुआत की घोषणा कर रहे हैं।’’

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

देवा गुर्जर की गैंगवार में हत्या, विरोध में रोडवेज बस में लगाई आग !

देवा गुर्जर हत्या का मुख्य आरोपी दुर्गा गुर्जर गिरफ्तार 3 साथी भी पकड़े गए

कन्या हत्याकांड- भीलवाड़ा में साली की हत्या कर भागे जीजा ने एमपी में दी जान, मार कर मरुंगा का एफबी पर लगाया था स्टेटस

छोटे भाई की पत्नी के साथ होटल में रंगरलियां मना रहा था पुलिसकर्मी, सिपाही पत्नी ने पकड़ा और कर दी धुनाई

डांग के हनुमान मंदि‍र के सरजूदास दुष्‍कर्म के आरोप में गि‍रफ्तार, खाये संदि‍ग्‍ध बीज, आईसीयू में भर्ती

पुष्पवर्षा के लिए जयपुर से हेलीकॉप्टर रवाना

चारभुजा के लिए पैदल जा रहे युवक को बाइक ने मारी टक्कर मौत