खेत से घर के लिए निकली किशोरी का अपहरण, तलाश में जुटी पुलिस

 


 भीलवाड़ा बीएचएन। जिले के कोटड़ी थाना इलाके की एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया गया। यह लड़की खेत से घर जाने के लिए निकली थी। परिजनों की माने तो लड़की सोने-चांदी के गहने पहने हुये थी। पुलिस ने केस दर्ज कर लड़की की तलाश शुरु कर दी। 
पुलिस के अनुसार, एक व्यक्ति ने कोटड़ी थाने में रिपोर्ट दी कि उसकी 13 साल की बेटी 10 दिसंबर को परिजनो ंके साथ खेत पर काम कर रही थी। दोपहर करीब दो बजे वह खेत से घर जाने की बात कहकर निकली थी। इसके बाद शाम पांच बजे परिवादी व अन्य परिजन घर पहुंचे तो नाबालिग बेटी घर नहीं मिली।  परिवारजनो ने आस-पास में खोजबीन की, लेकिन लड़की नहीं मिली। लड़की दो तोला सोने की रामनामी व मांदलिया और चांदी के पायजेब पहने हुए थी। लड़की का कद चार फीट, रंग सांवला, काले लंबे बाल हैं। पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना

पुलिस चौकी पर पथराव, बैरिक में दुबक कर खुद को बचाया पुलिस वालों ने, दो आरोपित शांतिभंग में गिरफ्तार, एक भागा