जनाक्रोश यात्रा को लेकर भाजपाइयों ने भरी हुंकार

 


बिजौलिया (दीपक राठौर)भाजपा बिजौलिया मंडल की जनाक्रोश यात्रा को आगमन को लेकर तैयारी बैठक मंडल अध्यक्ष मनोज गोधा की अध्यक्षता में आहूत की।

मण्डल जनाक्रोश यात्रा संयोजक दया शंकर शर्मा ने बताया कि मंडल में जनाक्रोश यात्रा 8 दिसंबर गुरुवार को प्रातः 9 बजे श्यामपुरा से प्रवेश करेगी और माल का खेड़ा,माँगटला,जलिन्द्री होते हुए भोपतपुरा,थडोदा,छोटी बिजौलिया,सुखपुरा होते हुए बिजौलिया नगर में केसरगंज चौराहे पर पहुँचेगी।

यहां से मालीपुरा चौराहा, तेजाजी का चौक, बस स्टैंड होते हुए सब्जी मंडी से पंचायत चौक पर बड़ी जन चौपाल होगी।

मंडल के सभी जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों को यात्रा को सफल बनाने के लिए अलग अलग जिम्मेदारी सौपी गई।

जनाक्रोश यात्रा 9 दिसम्बर को बनी के बालाजी विक्रमपुरा से प्रारंभ शेष पंचायतों में होते हुए आरोली में चौपाल के साथ समापन होगा।

मंडल बैठक में पंचायत समिति सदस्य हितेंद्र राजौरा,ओबीसी मोर्चा प्रदेश प्रतिनिधि शिव चंद्रवाल,जिला परिषद प्रत्याशी बिट्ठल तिवाडी,मंडल उपाध्यक्ष हीरा सौलंकी,श्यामपुरा सरपंच प्रतिनिधि भगवान सिंह चौहान,किसान मोर्चाध्यक्ष सुनील जोशी,एस सी मोर्चाध्यक्ष कमलेश कोली,ओबीसी मोर्चाध्यक्ष महेंद्र गुर्जर,मंडल महामंत्री अनिल खटीक,मंडल प्रवक्ता जितेंद्र चौहान,सोशल मीडिया विधानसभा सयोंजक तीर्थराज यादव,महावीर आगाल, धर्मराज खटीक,हंसराज ब्रह्मभट्ट,मुकेश साँखला,यशवंत पुंगलिया,राजू सुथार,महिला मोर्चा महामंत्री मंजू भील एवं दुधी बाई ,नीलेश चित्तोड़ा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा