कार और बाइक की भिड़ंत में चार युवकों की मौत, शादी के कपड़े खरीदकर घर लौट रहे थे

 


 अलवर के बानसूर में एक तेज रफ्तार ने बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना के कारण एक ही गांव के चार युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शव को बानसूर उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।अलवर के बानसूर में गुरुवार रात भीषण सड़क हादसा हो गया। कार और बाइक की भीषण टक्कर में चार युवकों की मौत हो गई। चारों युवक एक ही गांव के थे। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बानसूर की कोटपुतली रोड पर नई सड़क के पास गुरुवार रात करीब आठ बजे कार और बाइक में भीषण टक्कर हो गई। युवक शादी के कपड़े खरीदने बानसूर आए थे। वे कपड़े खरीद कर रात को वापस अपने घर कानपुरा जा रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दिया। हादसे में चारों युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में नवीन पुत्र धर्मपाल (17) , राहुल पुत्र ओमपाल (18), ललित पुत्र विजय सिंह (19), प्रदीप पुत्र विज्यसिंह (19) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटना स्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। वहीं सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और चारों युवकों के शव को बानसूर उप जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा