दो घंटे तक मधुबन में उत्पातियों ने मचाया उत्पात, तीन दर्जन से अधिक कारों के फोड़े कांच


चित्तौड़गढ़। शहर के मधुबन क्षेत्र में बीती रात उत्पातियों ने दो घंटे तक उत्पात मचाते हुए घरों के बाहर खड़ी तीन दर्जन से अधिक कारों के पीछे के कांच फोड़ दिये, जिससे कॉलोनी वासियों मंें दहशत व्याप्त हो गई। जानकारी के अनुसार मधुबन क्षेत्र में रात्रि एक बजे के बाद दुपहिया वाहनों पर दो बदमाशों ने अलग-अलग गलियों से गुजरते हुए घरों के बाहर खड़ी कारों के पीछे के कांच फोड़ दिये। बदमाशों ने कुछ घरों में लगे शीशों को भी निशाना बनाया। करीब दो घंटे तक उत्पातियों ने मधुबन क्षेत्र के विभिन्न गलियों में उत्पात मचाते हुए करीब 40 कारों के कांच फोड़ दिये। सवेरे सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच घटना स्थलों के आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जिसमें अलग-अलग जगहों पर दुपहिया वाहन धारियों की करतूत सामने आई। माना जा रहा है कि उत्पातियों ने उत्पात मचाने के उद्देश्य से इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया। कारों के कांच तोड़ने की घटना शहर में लोगों के लिये चर्चा का विषय बनी हुई है। 
 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना

पुलिस चौकी पर पथराव, बैरिक में दुबक कर खुद को बचाया पुलिस वालों ने, दो आरोपित शांतिभंग में गिरफ्तार, एक भागा