घोड़ास में एसीड अटैक, महिला गंभीर रूप से झुलसी, पीडि़ता बोली- काले कपड़े पहने महाराज पर आरोप

भीलवाड़ा  बीएचएन। एक महिला पर एसीड अटैक का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि एक काले कपड़े पहने महाराज ने पहले उस पर हमला किया। इसके बाद उसने एसीड फैंका, जिससे वह झुलस गई। घटना जिले के घोड़ास गांव में हुई। इस वारदात के बाद गांव में दहशत का माहौल है। महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 
जिले के घोड़ास गांव निवासी जड़ाव देवी  (46) पत्नी शंकर गुर्जर को मंगलवार को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस महिला पर एसीड अटैक हुआ है। महिला का कहना है कि मंदिर के पास उसका खेत है। जहां वह, भैंस को खेत पर छोडऩे गई। जहां एक काले कपड़े पहने महाराज ने उस पर धारदार हथियार से हमला किया। इससे उसे पैर में चोट आई। इसके बाद उस महाराज ने एसीड फैंका, जो उसके चेहरे पर जा गिरा। इससे चेहरा व शरीर का कुछ हिस्सा एसीड गिरने से झुलस गया। महिला ने महाराज के नाम का खुलासा नहीं किया है। वह इतना ही बता रही है कि वह पूर्व में महाराज के यहां बिना पैसे कामकाज करने जाती थी, लेकिन अब वह नहीं जा रही है। महिला ने उसी महाराज पर शंका जाहिर की है। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

पुलिस चौकी पर पथराव, बैरिक में दुबक कर खुद को बचाया पुलिस वालों ने, दो आरोपित शांतिभंग में गिरफ्तार, एक भागा

एक और सूने मकान के चोरों ने चटकाये ताले, नकदी, गहने व बाइक ले उड़े, दहशत

टोमेटो फ्री यूथ कैंपेन कार्य योजना के तहत निकाली रैली

अस्सी साल की महिला को बेटे बहू डायन कहकर कर रहे हैं प्रताडि़त, केस दर्ज

वैष्णव जिला सहसचिव मनोनीत

अग्रवाल के महामंत्री बनने के बाद पहली बार जहाजपुर आगमन पर होगा स्वागत

दामोदर अग्रवाल के प्रदेश महामंत्री बनने पर माली समाज ने किया स्वागत