आरोप-रात में आठ-दस लोगों के साथ मकान में घुसा पार्षद पति, महिला से की गाली-गलौच, छत पर रखा सामान उठा ले गये, केस दर्ज

 


 भीलवाड़ा बीएचएन। शास्त्रीनगर विस्तार इलाके की एक महिला ने पार्षद पति सहित आठ-दस लोगों पर रात्रि के समय मकान में प्रवेश कर छत पर रखा सामान उठा ले जाने का आरोप लगाया है। कोतवाली पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर पार्षद पति सहित अन्य पर एफआईआर दर्ज की है। 

कोतवाली पुलिस के अनुसार, 6 बी-22 शास्त्रीनगर विस्तार योजना निवासी कौसर परवीन पत्नी कालू खां ने थाने में दी रिपोर्ट में आरोप लगाया कि   28 नवंबर को उसके मकान में रात 11 बजे के आस-पास उसके वार्ड पार्षद के पति किशोर सिंधी ने अन्य आठ-दस लोगों के साथ बिना परिवादिया की अनुमति अनाधिकृत  तौर पर मकान में प्रवेश किया और मकान की छत पर रखे सामान को उठाकर ले जाने लगे। हल्ला होने से परिवादिया की नींद खुलने पर वह बाहर निकल कर छत पर गई। उसने आरोपितों को बाहर निकलने के लिये कहा तो किशोर सिन्धी उसके साथ गाली गलौच करने लगा और जातिगत गालियां निकालने लगा। महिला का आरोप है कि राजनैतिक प्रभाव दिखाकर वह परिवादिया के साथ लड़ाई झगड़ा करने लगे और रोकने के बावजूद भी जबरदस्ती किशोर सिन्धी व अन्य 8-10 लोग छत पर रखे सामान को उठाकर ले गये।
पुलिस ने बताया कि कोसर परवीन की रिपोर्ट पर अपराध धारा 457-380-504 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया है। इसकी जांच एएसआई राजेंद्र सिंह कर रहे हैं।  

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना