इंटरनेशनल बॉर्डर पर घुसपैठिया को बीएसएफ ने मार गिराया

 श्रीगंगानगर पाकिस्तान इंटरनेशनल बॉर्डर पर एक घुसपैठिया कोबीएसएफ ने मार गिराया। आरोप है कि वह भारतीय सीमा में घुसने का प्रयास कर रहा था। जवानों ने उसे ललकारा। नहीं रुका तो जवानों ने फायरिंग की, जिसमें वह ढेर हो गया। उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पाकिस्तान ने शव लेने से इनकार कर दिया। इसके बाद बीएसएफ ने शव पुलिस को सौंप दिया है। मामला श्रीगंगानगर के श्रीकरणपुर से सटे बॉर्डर का है।

 श्रीकरणपुर के गांव मांझीवाला के पास बीएसएफ की हरमुख पोस्ट पर जवानों को रविवार देर रात एक युवक की एक्टिविटी नजर आई। जवानों ने उसे रुकने के लिए कहा। वह नहीं रुका। जवानों ने उस पर फायर किए। इसी दौरान एक गोली युवक को लगी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

 युवक की पहचान नहीं हो पाई है। वह पाकिस्तान के किस इलाके का था या तारबंदी को पार कर कहां जा रहा था। इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। शव को श्रीकरणपुर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

 पाकिस्तानी करेंसी मिली
घुसपैठिया के पास से दस रुपए की पाकिस्तानी करेंसी, एक सिगरेट की डिब्बी, एक छोटी रस्सी, माचिस, लाइटर आदि सामान मिला है। बीएसएफ ने इस बारे में पाक रेंजर्स के साथ फ्लैग मीटिंग भी की। पाकिस्तानी अधिकारियों ने घुसपैठिया का शव लेने से इनकार कर दिया।

 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना