जनता महंगाई से त्रस्त, मोदी कमाई में मस्त : राहुल

 


नयी दिल्ली,  कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि जनता महंगाई को लेकर परेशान है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया में तेल के दाम घटने के बावजूद देश की जनता को राहत देने के लिए कदम नहीं उठा रहे हैं।
कांग्रेस नेता ने कहा कि कच्चे तेल के दाम अंतरराष्ट्रीय बाजार में पिछले छह माह के दौरान एक चौथाई तक कम हो गये हैं और पूरी दुनिया कच्चे तेल के दाम में कमी के कारण राहत महसूस कर रही है, लेकिन मोदी सरकार ने इसका कोई लाभ देश की जनता को नहीं दिया। कच्चे तेल के दाम इस कदर गिरने के बावजूद सरकार ने तेल के दाम एक रुपए भी कम नहीं किए हैं।
श्री गांधी ने ट्वीट किया “पिछले छह महीनों में, कच्चा तेल 25 प्रतिशत से ज़्यादा सस्ता हो गया है। देश में पेट्रोल-डीज़ल के दाम 10 रुपए से ज़्यादा घटाए जा सकते हैं, लेकिन सरकार ने एक रुपया भी कम नहीं किया। भारत की जनता महंगाई से त्रस्त है, प्रधानमंत्री अपनी वसूली में मस्त हैं।”

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना