राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का दबदबा, सरदारशहर सीट पर दसवीं बार भी कब्जा

 

 

राजस्थान के चूरू जिले के सरदारशहर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के अनिल शर्मा 26 हजार से भी अधिक मतों से विजयी हुए हैं। शर्मा की जीत के साथ ही कांग्रेस ने इस सीट पर अपना दबदबा कायम रखा है। आजादी के बाद अब तक हुए चुनाव में कांग्रेस को इस सीट पर 10वीं बार जीत मिली है।

अगर हम पिछले पांच विधानसभा चुनाव की बात करें तो यहां से चार बार कांग्रेस के भंवरलाल शर्मा जीते थे। सिर्फ एक बार 2008 में भाजपा के अशोक कुमार पींचा ने यहां जीत हासिल की थी। भंवरलाल शर्मा के निधन के बाद यहां उपचुनाव कराया गया था। कांग्रेस ने भंवरलाल शर्मा के बेटे अनिल शर्मा को ही यहां से मैदा में उतारा था। सीएम अशोक गहलोत के लिए यह जीत बहुत मायने रखती है। पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के साथ टकराव के बीच मिली इस जीत से गहलोत का पलड़ा भारी होगा। 

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि नतीजों से यह स्पष्ट है कि 2023 में भी राज्य में कांग्रेस की सरकार बनेगी। यह जीत पारदर्शी, संवेदनशील और जवाबदेह सुशासन पर जनता का भरोसा है। यह राज्य सरकार की शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं पर जनता की मुहर है।

सरकार पर भरोसा कायम : बघेल
छत्तीसगढ़ में भानुप्रतापपुर उपचुनाव में मिली जीत से खुश मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, नतीजा बता रहा है कि सरकार पर लोगों का भरोसा कायम है। मनोज मंडावी के किए हुए काम पर जनता की मुहर लगी है। यहां से दिवंगत मनोज मंडावी की पत्नी सावित्री विजयी हुई हैं। सीएम ने ट्वीट कर कहा, हमने छत्तीसगढ़ में लगातार 5वां उपचुनाव जीता है। दिन-रात अथक मेहनत करने वाले कार्यकर्ता साथियों और संगठन प्रमुख मोहन मरकाम को बधाई।   
 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना