विवाहिता मिली झुलती, भाई ने लगाया आरोप, कार्रवाई की मांग

 

भीलवाड़ा (हलचल)। जिले के बागपुरा ग्राम में एक विवाहिता ने कल शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं मृतका के भाई ने अपने दामाद पर बहन को मारने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। 
जानकारी के अनुसार बागपुरा निवासी नारायण की पत्नी भगवती देवी का विवाह दस साल पहले हुआ था और उसके दो लड़के और एक लड़की भी है। उसने किसी बात से आहत हो गुरूवार शाम अपने ही मकान में फांसी लगा ली। मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए महात्मा गांधी अस्पताल लाया गया। आमटे से आये मृतक के भाई गणेश ने आरोप लगाया कि उसकी बहन को मारा गया है। उसने कहा कि कुछ समय पहले उसकी बहन को बहती हुई नहर में धक्का देकर मारने का प्रयास किया था। इसके बाद वह पीहर में रह रही थी लेकिन तीन चार माह पहले राजीनामा कर नारायण उसे बागपुरा ले आया था। गणेश ने पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

पुलिस चौकी पर पथराव, बैरिक में दुबक कर खुद को बचाया पुलिस वालों ने, दो आरोपित शांतिभंग में गिरफ्तार, एक भागा

एक और सूने मकान के चोरों ने चटकाये ताले, नकदी, गहने व बाइक ले उड़े, दहशत

टोमेटो फ्री यूथ कैंपेन कार्य योजना के तहत निकाली रैली

अस्सी साल की महिला को बेटे बहू डायन कहकर कर रहे हैं प्रताडि़त, केस दर्ज

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

वैष्णव जिला सहसचिव मनोनीत

दामोदर अग्रवाल के प्रदेश महामंत्री बनने पर माली समाज ने किया स्वागत