जोधपुर में दिनदहाड़े गैंगवार, बदमाशों ने स्कॉर्पियो सवार पर किया हमला, फायरिंग से क्षेत्र में दहशत

 

जोधपुर: बदमाशों ने स्कॉर्पियो सवार पर फायरिंग कर दी। जिससे वह घायल हो गया। वहीं दिनदहाड़े फायरिंग से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को रास्ता रोक लिया। डीएसपी के आश्वासन के बाद क्षेत्रवासी शांत हुए।

जोधपुर शहर के माता का थान थाना इलाके में दिनदहाड़े गैंगवार का मामला सामने आया है। बदमाशों में मुठभेड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। जिसमें बदमाश डंपर और बोलेरो से एक स्कॉर्पियो को टक्कर मारते हुए दिख रहे हैं।


इस घटना के दौरान बदमाशों ने क्षेत्र में दहशत फैलाते हुए फायरिंग की। फायरिंग में एक युवक घायल हो गया। युवक के साथ मारपीट भी की गई। बुधवार को अचानक सुबह एक स्कॉर्पियो पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। पहले बोलेरो की मदद से स्कॉर्पियो को टक्कर मारी गई और फिर डंपर की मदद से स्कॉर्पियो को पूरी तरह तोड़ा गया। जब युवक स्कॉर्पियो से उतरकर भागने लगा तो लोगों ने पीछा कर उसके साथ मारपीट करते हुए उस पर गोली चला दी।


फायरिंग में युवक घायल हो गया। जब तक स्थानीय लोग कुछ समझ पाते हमलावर वहां से भाग चुके थे। वहीं घायल युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और माता का थान थाने से पुलिस भी मौके पर पहुंची। लोगों ने पुलिस का रास्ता रोककर वारदात को लेकर नाराजगी जताई। लोगों ने कहा कि आए दिन क्षेत्र में ऐसी वारदातें देखने को मिल रही है। लोगों ने मांग की कि इस इलाके में रात 11:00 से सुबह 5:00 तक नो एंट्री लगाई जाए। जिससे इस तरह की वारदात ना हो। 


वहीं गैंगवार की सूचना मिलने पर एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया। इस बीच रास्ता रोक रही भीड़ ने एक व्यक्ति की जमकर पिटाई कर दी। जिसे पुलिस के अधिकारियों ने लोगों से छुड़वाया। लोगों का कहना था कि उसमें से एक व्यक्ति के पास एक पिस्टल थी। जिसके चलते वह उन्हें धमका रहा था। वहीं डीसीपी डॉक्टर अमृता दुहन भी मौके पर पहुंची और लोगों से समझाइश की। डीसीपी ने कहा कि अब वह खुद इस पूरी घटना की मॉनिटरिंग करेगी। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना