पुलिस वाहन को आता देख डोडा-चूरा भरी पिकअप छोड़ भागे तस्कर

 

  रायला रमेश दरगड़ । अजमेर हाइवे पर सरेडी इलाके में बीती देर रात पुलिस वाहन को सामने देखकर तस्कर डोडा-चूरा भरी पिकअप छोड़कर पैदल ही भाग छूटे। पुलिस ने पिकअप सहित 116 किलो डोडा-चूरा बरामद किया है।
रायला थाना प्रभारी सुनील चौधरी ने बताया कि बीती रात हाइवे पर पुलिस गश्त थी। इस दौरान सरेडी इलाके में पुलिस वाहन को देखकर एक पिकअप को छोड़कर उसमें सवार लोग भाग छूटे। पुलिस ने लावारिस पिकअप की तलाशी ली तो उसमें 7 कट्टों में डोडा-चूरा मिला। पुलिस ने डोडा-चूरा का वजन करवाया जो 116 किलो पाया गया। पुलिस ने डोडा-चूरा सहित पिकअप जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया।  

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

पुलिस चौकी पर पथराव, बैरिक में दुबक कर खुद को बचाया पुलिस वालों ने, दो आरोपित शांतिभंग में गिरफ्तार, एक भागा

एक और सूने मकान के चोरों ने चटकाये ताले, नकदी, गहने व बाइक ले उड़े, दहशत

टोमेटो फ्री यूथ कैंपेन कार्य योजना के तहत निकाली रैली

अस्सी साल की महिला को बेटे बहू डायन कहकर कर रहे हैं प्रताडि़त, केस दर्ज

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

वैष्णव जिला सहसचिव मनोनीत

दामोदर अग्रवाल के प्रदेश महामंत्री बनने पर माली समाज ने किया स्वागत