मोदी सरकार के रहते भारत की एक इंच जमीन पर न चीन और न पाकिस्तान कब्जा कर सकता है-गजेन्द्र सिंह


भीलवाड़ा (वि‍जय - प्रहलाद तेली)। केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री गजेन्द्र सिंह ने राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी के परदादा के जमाने में चीन भारत की हजारों किलोमीटर जमीन हड़प गया और उन्होंने जाकर दूतावास में समझौता किया था और राजीव गांधी फाउण्डेशन ने उनसे 1 करोड़ 35 लाख रुपए लिये थे। उन्होंने सवाल किया कि कांग्रेस बताये उन पैसों का उन्होंने क्या किया फिर सवाल करें। 
मोदी ग्राउण्ड में हेलीकॉप्टर से भीलवाड़ा पहुंचने के बाद पत्रकारों से मुखातिब होते हुए जल संसाधन मंत्री गजेन्द्र सिंह ने कहा कि नरेन्द्र मोदी की सरकार है। इसमें एक इंच जमीन पर भी न चीन घुस सकता है और न कोई। उन्होंने कहा कि हमने सर्जिकल स्ट्राइक से संदेश दिया कि हम भारत के अन्दर और बाहर भी देश विरोधी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं करेंगे। 
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने अभी भारत की सेना ने चीन बॉर्डर पर जिस तरह पराक्रम दिखाया, उससे पहले डोकलाम पर दिखाया तब भी अपमान किया और अभी भी अपमान किया। सर्जिकल स्ट्राइक के समय में अपमान किया था। सिंह ने कहा कि इनकी आदत है सेना के सम्मान को ठेस पहुंचाना। उन्होंने बिलावत भुट्टो के बयान को लेकर कहा कि मदमस्त हाथी चलता है तो पीछे कुछ लोग भौंकते रहते है। 
इससे पहले हेलीपेड पर गजेन्द्र सिंह का भाजपा जिलाध्यक्ष लादूलाल तेली के साथ ही महिला कार्यकर्ताओं ने अगवानी की।  

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना

पुलिस चौकी पर पथराव, बैरिक में दुबक कर खुद को बचाया पुलिस वालों ने, दो आरोपित शांतिभंग में गिरफ्तार, एक भागा