शादीवाले घर जा रही नाबालिग का अपहरण, विरोध करने पर बड़ी बहन से की मारपीट, केस दर्ज

 

 भीलवाड़ा बीएचएन। शंभुगढ़ थाना सर्किल से एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया गया। घटना के समय नाबालिग के साथ उसकी बड़ी बहन भी थी, जिससे छोटी बहन को बचाने का प्रयास किया तो अपहरणकर्ताओं ने उसके साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने नाबालिग के पिता की रिपोर्ट पर चार लोगों पर केस दर्ज किया है। 
शंभुगढ़ पुलिस ने बीएचएन को बताया कि एक व्यक्ति ने  कालुराम  जाट , विनोद जाट  व तीन-चार अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दी।  परिवादी का कहना है कि चार दिसंबर को परिवार मे शादी का कार्यक्रम था । रात करीब 10 बजे परिवादी की दो बेटियां शादीवाले घर जा रही थी। इसी दरमियान उक्त दोनों नामजद आरोपित व उनके तीन-चार अन्य साथी बाइक लेकर आये। परिवादी की नाबालिग बेटी को उठाकर ले जाने लगे तो बड़ी बेटी ने बीच-बचाव किया, तो आरोपितों ने उसके साथ मारपीट करते हुये छोटी नाबालिग बेटी को अगवा कर ले गये। 
बड़ी बेटी ने घर आकर घटना के बारे में बताया। इसके बाद आरोपितों को फोन नाबालिग बेटी को वापस घर पर छोडने की बात कही तो उन्होंने मना कर दिया । परिवादी ने रिपोर्ट में बेटी के साथ अनहोनी की आशंका जताई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी।  



टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

पुलिस चौकी पर पथराव, बैरिक में दुबक कर खुद को बचाया पुलिस वालों ने, दो आरोपित शांतिभंग में गिरफ्तार, एक भागा

एक और सूने मकान के चोरों ने चटकाये ताले, नकदी, गहने व बाइक ले उड़े, दहशत

टोमेटो फ्री यूथ कैंपेन कार्य योजना के तहत निकाली रैली

अस्सी साल की महिला को बेटे बहू डायन कहकर कर रहे हैं प्रताडि़त, केस दर्ज

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

वैष्णव जिला सहसचिव मनोनीत

दामोदर अग्रवाल के प्रदेश महामंत्री बनने पर माली समाज ने किया स्वागत