शहर की सफाई व्यवस्था पर जताई नाराजगी, कलेक्टर ने आयुक्त से कहा -वार्डों को भी देखें

 

भीलवाड़ा (हलचल)। शहर के दौरे के दौरान जगह-जगह गन्दगी और कचरा उठाने के वक्त को देखकर जिला कलक्टर ने आज नाराजगी जताते हुए नगर परिषद आयुक्त से कहा कि वे वार्डों में भी निकलें और वहां के हालात देखें। शहर में दो बजे तक कचरा जमा है यह कैसी सफाई व्यवस्था है।
जिला कलक्टर आशीष मोदी ने आज सिटी राउंड के बाद पटेल नगर में गांधी वाटिका का भी जायजा लिया और पुर रोड स्थित सर्विस लेन को भी देखा जहां सर्विस लेन की जगह जूते, चप्पल, कार बाजार और मार्बल मण्डी सज चुकी है। इस पर कार्रवाई करने के निर्देश भी दिये। मोदी ने अन्त में नगर परिषद आयुक्त दुर्गाकुमारी से शहर की सफाई व्यवस्था के बारे में नाराजगी जताते हुए कहा कि जहां जहां का दौरा किया वहां के हालात देखें कितनी गन्दगी है। उन्होंने कहा कि अभी दो बज रहे है लेकिन सफाई नहीं हुई है। सफाई व्यवस्था का वक्त बदलने के भी निर्देश दिये। यही नहीं जिला कलक्टर मोदी ने आयुक्त से कहा कि नगर परिषद का कोई व्यक्ति वार्डों में नहीं जाता है वहां भी जाकर देखें कि क्या हालात है। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना