छापरी में राष्ट्र सेविका समिति की कार्यशाला

 


भीलवाड़ा (हलचल) । महेश प्रगति संस्थान द्वारा संचालित एमपीएस पब्लिक स्कूल छापरी में आज दिवाली राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा राष्ट्र सेविका समिति के तत्वाधान में विद्यालय की बालिकाओ के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के मुख्य संरक्षक ट्रस्टी लादूराम बांगड़ए गोपाल राठी, अध्यक्ष के.जी. तोषनीवाल, मंत्री सुशील मरोटिया, कोषाध्यक्ष कँवर लाल पोरवाल, प्राचार्या रेखा लोहिया एवं राष्ट्र सेविका समिति की सह कार्यवाहिका एवं कार्यकर्ताओं ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यशाला में बच्चों को संस्कृत श्लोक के माध्यम से योगासन करवाया गया। जिसमें शिक्षको ने भी उत्साह दिखाया तथा सबको योगासन का महत्व बताया। विद्यालय के 6 से 13 वर्ष की बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाएं गए तथा उन्हें किसी भी परिस्थिति में हर न मानने तथा सदैव जीत के लिए तत्पर रहने के लिए प्रेरित किया गया। राष्ट्र सेविका समिति के कार्यकर्ताओं ने अभिनय गीत, सांघिक गीत, प्रांतीय गीत सिखाये। कार्यशाला में विभिन्न प्रकार के खेल एवं कहानी प्रतियोगिताओ का भी आयोजन किया गया, जिसमे विजेता रहे प्रतिभागियों को पुरुस्कृत किया गया। विद्यालय की प्राचार्या रेखा लोहिया ने कार्यशाला के सफल आयोजन के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शाखा राष्ट्र सेविका समिति सह कार्यवाहिका को धन्यवाद
दिया।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना