फ्लाईंग किश देने वाला देश की राजनीति, चरित्रता को गिरा रहा है-दामोदर अग्रवाल


भीलवाड़ा (हलचल)। मांडल में जन आक्रोश यात्रा के दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दामोदर अग्रवाल ने कहा है कि जो नेता फ्लाईंग किस देकर प्रधानमंत्री बनना चाहता है वो देश के राजनैतिक चरित्रता की गिरावट कर रहा है हमें उनके पद की गरिमा का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत को जोडऩा दूर की बात है पप्पू भैया पहले अपनी कांग्रेस को जोड़ लो। 
उन्होंने कहा कि भाजपा की जन आक्रोश यात्रा है। लोग कह रहे है कि सिंहासन खाली करो। हम आते है। उन्होंने कहा कि चार वर्षों में आम जन अपने आपको ठगा महसूस कर रहा है। किसान किर्जा माफी से लेकर बेरोजगारी भत्ता, बिजली सस्ती करने के जो वायदे किये इससे लोगों को लगता है कि हम थोथे नारों में लूट गये है। उन्होंने कहा कि आक्रोश यात्रा भाजपा की नहीं है। यह यात्रा जनता की है। जनता के आक्रोश की आवाज को मुखर करने के लिए भाजपा जनता को प्लेटफार्म दे रही है। इस यात्रा में हजारों लोग शामिल होकर समर्थन कर रहे है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और कुशासन को उखाड़ फैंकेंगे और सुशासन स्थापित करेंगे। 
पूर्व मंत्री कालूलाल गुर्जर ने कहा कि सरकार का भ्रष्टाचार, कुशासन, जनता के साथ बेईमानी के विरोध में यह जन आक्रोश यात्रा है। हम गांव-गांव जाकर सरकार की अनुपब्धियां, भ्रष्टाचार, कुशासन को बतायेंगे और भाजपा को जिताने का आव्हान कर रहे है। 


टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

पुलिस चौकी पर पथराव, बैरिक में दुबक कर खुद को बचाया पुलिस वालों ने, दो आरोपित शांतिभंग में गिरफ्तार, एक भागा

एक और सूने मकान के चोरों ने चटकाये ताले, नकदी, गहने व बाइक ले उड़े, दहशत

टोमेटो फ्री यूथ कैंपेन कार्य योजना के तहत निकाली रैली

अस्सी साल की महिला को बेटे बहू डायन कहकर कर रहे हैं प्रताडि़त, केस दर्ज

वैष्णव जिला सहसचिव मनोनीत

अग्रवाल के महामंत्री बनने के बाद पहली बार जहाजपुर आगमन पर होगा स्वागत

दामोदर अग्रवाल के प्रदेश महामंत्री बनने पर माली समाज ने किया स्वागत