बगावत के घर दौसा में प्रवेश करेगी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा, सवाई माधोपुर में आज अंतिम दिन

 


कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का बुधवार को राजस्थान में दसवां दिन है। यात्रा सुबह 6 बजे के करीब सवाई माधोपुर के भाडोती से शुरू हो चुकी है। यात्रा सुबह 10:00 बजे सवाई माधोपुर के बामनवास विधानसभा के बाढश्यामपुरा टोंड में रुकी। यहां लंच ब्रेक के बाद दोपहर 3:30 बजे यात्रा फिर से शुरू होगी।

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का बुधवार को राजस्थान में दसवां दिन है। यात्रा सुबह 6 बजे के करीब सवाई माधोपुर के भाडोती से शुरू हो चुकी है। यात्रा सुबह 10:00 बजे सवाई माधोपुर के बामनवास विधानसभा के बाढश्यामपुरा टोंड में रुकी। यहां लंच ब्रेक के बाद दोपहर 3:30 बजे यात्रा फिर से शुरू होगी। यात्रा शाम 6:30 बजे के लगभग दौसा के लालसोट के बगड़ी गांव चौक में पहुंचेगी। यहां एक मीटिंग होगी। इसके बाद रात्रि विश्राम भी दौसा के लालसोट में ही होगा। 

बताया जा रहा है कि दौसा जिले में भारत जोड़ो यात्रा का भव्य स्वागत होगा। गांधी परिवार का दौसा जिले से काफी ज्यादा और पुराना लगाव रहा है। साल 1985 में राजीव गांधी ने यहां रात 12:00 बजे चुनावी सभा की थी। इसके बाद पार्टी के लिए सबसे बुरी जगह भी यही हुई है। क्योंकि साल 2020 में राजस्थान की कांग्रेस की सियासत में भूचाल भी यही से आया था। जब सचिन पायलट अपने साथी विधायकों के साथ अपने राजेश पायलट की पुण्यतिथि के बहाने राजस्थान हरियाणा बॉर्डर पर होटल में चले गए थे। हालांकि बाद में सुलह भी हुई लेकिन अब एक बार फिर इस यात्रा के आगमन पर यह याद ताजा हो चुकी है।

today Congress Bharat Jodo Yatra will enter Dausa the home of rebellion uja

यात्रा के 100 दिन पूरे होने पर होगा भव्य सेलीब्रेशन
राजस्थान के नेताओं की बात करें तो आज सुबह राहुल गांधी के साथ दिव्या मदेरणा और प्रताप सिंह खाचरियावास चलते हुए दिखाई दिए। इस यात्रा के पूरे 100 दिन होने के बाद राजस्थान में कांग्रेस इसे सेलिब्रेट भी करने वाली है। यहां राजधानी जयपुर में सिंगर सुनिधि चौहान का एक भव्य इवेंट होगा। जिसमें भारत जोड़ो यात्रा के सभी यात्री शामिल होंगे। वही राजस्थान के बाद एक बार इस यात्रा में करीब 10 दिनों का ब्रेक रहेगा। 24 दिसंबर को राजस्थान हरियाणा बॉर्डर पार करने के बाद राहुल गांधी दिल्ली चले जाएंगे। फिर 2 जनवरी से यह यात्रा वापस शुरू हो सकती है। वहीं आज की बात करें तो शाम 5:00 बजे बाद यात्रा दौसा जिले में प्रवेश कर जाएगी।

today Congress Bharat Jodo Yatra will enter Dausa the home of rebellion uja

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

मुंडन संस्कार से पहले आई मौत- बेकाबू बोलेरो की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत, पत्नी घायल, भादू में शोक

जहाजपुर थाना प्रभारी के पिता ने 2 लाख रुपये लेकर कहा, आप निश्चित होकर ट्रैक्टर चलाओ, मेरा बेटा आपको परेशान नहीं करेगा, शिकायत पर पिता-पुत्र के खिलाफ एसीबी में केस दर्ज