रंधावा बोले- गहलोत और पायलट का DNA कांग्रेसी, कोई भी कांंग्रेस छोड़कर नहीं जाएगा


राजस्थान कांग्रेस के नए प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट को लेकर बड़ी बात कही है। रविवार को उन्होंने अलवर में कहा, दोनों नेताओं का डीएनए कांग्रेसी है। दोनों में से कोई भी पार्टी नहीं छोड़ने वाला है। पायलट के पिता राजेश पायलट, अशोक गहलोत दोनों उनके पिताजी के साथ रहे हैं। दोनों का DNA और ब्लड कांग्रेसी है। दोनों में से कोई भी यह नहीं करेगा कि एक कांग्रेस पार्टी में है, दूसरा नहीं है। रंधावा ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियाें का मुआयना किया और कांग्रेस नेताओं से रंधावा ने चर्चा की।इसी दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में सचिन पायलट और अशोक गहलोत की कंट्रोवर्सी को लेकर साफ शब्दों में कहा, दोनों का DNA और ब्लड कांग्रेसी है। कोई भी पार्टी नहीं छोड़ने वाला। हम कहना चाहते हैं कि ये पॉलिटिकल यात्रा नहीं है, भारत जोड़ने की यात्रा है। मौजूदा समय में आमजन में भय है। उनके अंदर से भय निकालने के लिए भारत जोड़ो यात्रा शुरू की है। ये यात्रा आजादी को बचाने के लिए हैं।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

पुलिस चौकी पर पथराव, बैरिक में दुबक कर खुद को बचाया पुलिस वालों ने, दो आरोपित शांतिभंग में गिरफ्तार, एक भागा

टोमेटो फ्री यूथ कैंपेन कार्य योजना के तहत निकाली रैली

एक और सूने मकान के चोरों ने चटकाये ताले, नकदी, गहने व बाइक ले उड़े, दहशत

अग्रवाल के महामंत्री बनने के बाद पहली बार जहाजपुर आगमन पर होगा स्वागत

वैष्णव जिला सहसचिव मनोनीत

अस्सी साल की महिला को बेटे बहू डायन कहकर कर रहे हैं प्रताडि़त, केस दर्ज