शोभायात्रा से भीलवाड़ा महोत्सव का 12 से होगा आगाज

 


भीलवाड़ा । भीलवाड़ा महोत्सव का आगाज 12 जनवरी को शोभायात्रा से होगा जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने इस महोत्सव में सभी से सहयोग की अपील करते हुए इससे भव्य बनाने का आह्वान किया है।

 भीलवाड़ा महोत्सव को लेकर प्री इवेंट के रूप में प्रतिदिन 11 जनवरी तक भीलवाड़ा गोट टैलेंट ऑनलाइन क्विज के साथ शुरू हो गए। प्रभारी सहायक कलेक्‍€टर एवं सहायक मजिस्ट्रेट आईएएस गौरव बुडानिया ने बताया कि क्विज में प्रतिदिन दो टास्क दिए जाएंगे जिनका प्रत्युत्‍तर 94689 86001 पर व्हाट्सएप द्वारा भेजना होगा। प्रथम 3 प्रविष्टियों को पुरस्कृत किया जाएगा। 5 जनवरी के लिए टास्क रहेगा भीलवाड़ा जिले
पर आधारित स्लोगन लिखना तथा भीलवाड़ा से संबंधित फोटोग्राफ। उन्होंने बताया कि उच्‍च गुणवत्‍ता की ओरिजिनल साइज की फोटो भेजनी होगी। वहीं आगामी 12 से 14 जनवरी तक मनाए जा रहे भीलवाड़ा महोत्सव की तैयारियों को लेकर राजस्व मंत्री रामलाल जाट  की अध्यक्षता में कलेक्‍€ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुई। कलक्‍€टर  आशीष मोदी ने भीलवाड़ा महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर सभी के सहयोग की बात कही। उन्होंने आमजन से महोत्सव में अधिकाधिक संख्या में सम्‍मि‍लि‍त होने के लिए कहा। बैठक में मोदी ने मौजूद प्रतिनिधियों, अधिकारियों से आयोजन संबंधी विभिन्न सुझाव भी लिए। अतिरिक्त जिला कल€क्‍टर (प्रशासन) डॉ. राजेश गोयल ने बैठक में भीलवाड़ा महोत्सव के दौरान प्रतिदिन होने वाली गतिविधियों के कैलेंडर को लेकर जानकारी दी। उन्होंने महोत्सव के दौरान प्रतिदिन होने वाली गतिविधियों का समय, स्थान तथा प्रत्येक गतिविधि के लिए नियुक्त प्रभारी अधिकारी की प्रेजेंटेशन के माध्यम से जानकारी दी।
 बैठक में राजस्‍व मंत्री रामलाल जाट, जि‍ला कलक्‍टर आशीष मोदी, अतिरिक्त जिला कलक्‍€टर (प्रशासन) डॉ. राजेश गोयल, प्रशिक्षु आईएएस गौरव बुडानिया, अतिरिक्त जिला कलक्‍€टर (शहर) ब्रह्मालाल जाट, यूआईटी ओएसड, रजनी माधीवाल, एसडीएम डॉ. पूजा स€क्‍सेना, , जिला उद्योग केंद्र महाप्रबंधक राहुल देव सिंह मौजूद रहे।
यह रहेंगे महोत्सव के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रम

जिला कलेक्टर मोदी ने बताया कि 12 जनवरी को प्रात: 10 बजे कले€ट्रेट से शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके लिए अतिरिक्त जिला कल€क्‍टर (शहर) को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। प्रात: 10 बजे से सायं 6 बजे तक राजेन्द्र मार्ग से होट एयर बलून, पेराग्लाइडिंग, जिपलाईन एवं एडवेन्चर गतिविधियां व पतंगबाजी की जाएगी। इसके लिए भीलवाड़ा तहसीलदार को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। चित्रकूट धाम/राजेन्द्र मार्ग में प्रात: 10 बजे से रात्रि 8 बजे तक तीनों दिन बुक फेयर लगाया जाएगा। उपखण्ड अधिकारी भीलवाड़ा इसके लिए प्रभारी अधिकारी होंगी। प्रात: 10 बजे से सायं 6 बजे तक 12 से 14 जनवरी तक चित्रकूट धाम में आर्ट एग्जीबिशन होगा। महाप्रबंधक डीआईसीसी इसके प्रभारी अधिकारी है। प्रात: 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चित्रकूट धाम में पैंटिंग, माण्डना, रंगोली, मेहंदी प्रतियोगिताएं होगी। व्याख्याता अनुप्रिया इनकी प्रभारी है।
भीलवाड़ा महोत्सव में तीनों दिन दोपहर 3 बजे से सायं 5 बजे तक नगर परिषद टाउनहॉल में थिएटर होगा। जहां हास्य चुड़ामणि (भोपाल), प्रेमरामायण (दिल्ली), भोपा भेरुनाथ (भीलवाड़ा) नाटक का मंचन किया जायेगा। नगर परिषद आयुक्त इसकी प्रभारी अधिकारी होंगी। 4 से 5 बजे तक चित्रकूट धाम में मलखंभ होगा, जिला खेल अधिकारी इसके प्रभारी अधिकारी होंगे। 5 से 6 बजे तक गैर नृत्य प्रदर्शन राजेन्द्र मार्ग स्कूल में किया जाएगा। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी इसके प्रभारी अधिकारी है। महोत्सव के दौरान तीनों दिन 7 से 8 बजे तक एन्टरप्रन्योर मेन्टोरशिप टॉक शो राजेन्द्र मार्ग स्कूल में होगा। सहायक कलक्‍€टर एवं कार्यपालक मजिस्‍ट्रेट प्रभारी होंगे। रात्रि 8 बजे से रात्रि 10 बजे तक राजेन्द्र मार्ग स्कूल में सांस्कृतिक संध्या-सांस्कृतिक
केन्द्रों के लोक नृत्य कार्यक्रम प्रस्तावित है। सहायक कल€क्‍टर एवं कार्यपालक मजिस्‍ट्रेट इसके प्रभारी होंगे। रात्रि 10 बजे लेजर शो, लेन्टर्न शो होंगे। इसके लिए नगर विकास न्यास सचिव को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। 13 जनवरी को प्रात: 9 से 11 बजे तक ईको वॉक/नेचर वॉक इको पार्क, हमीरगढ़में की जाएगी। उपवन संरक्षक इसके लिए प्रभारी अधिकारी हैं। प्रात: 10 बजे से अपरान्ह 12 बजे राजेन्द्र मार्ग स्कूल में स्पीक मैके व विशाल कत्थक कार्यक्रम होंगे। जिला रसद अधिकारी निरमा विश्नोई को इसके लिए प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। प्रात: 10 बजे से सायं 6 बजे तक राजेन्द्र मार्ग में होट एयर बलून एवं एडवेंचर गतिविधियां की जाएगी। प्रात: 10 बजे से सायं 6 बजे तक कुश्ती प्रतियोगिता चित्रकूट धाम में आयोजित होंगी। जिला खेल अधिकारी प्रभारी अधिकारी है। प्रात: 10 बजे से सांय 6 बजे तक सूचना केन्द्र चौराहे पर फ्लोरल शो किया जाएगा। तहसीलदार भूराजस्व को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया। है। प्रात: 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक विभिन्न महाविद्यालय व विद्यालय में करियर काउंसलिंगकी जाएगी। जिला रोजगार अधिकारी को इसके लिए प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं प्रात: 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चित्रकूट धाम में खाना खजाना प्रतियोगिता, मूंछ प्रतियोगिता, मटकी/चम्‍मच दौड़, चेयररेस, साफा बांधों प्रतियोगिता होंगी। जिला शिक्षा अधिकारी को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। सांय 4 बजे से सांय 5 बजे तक चित्रकूट धाम में स्केटिंग होगी। जिला खेल अधिकारी प्रभारी अधिकारी होंगे।
राजेन्द्र मार्ग स्कूल में सायं 5 से 6 बजे तक राजस्थान घूमर डांस फेस्टिवल गुप द्वारा घूमर नृत्य प्रदर्शन किया जाएगा। राजस्थान घूमर डांस फेस्टिवल ग्रुप के अभिनेता आर्यन महेश्वरी, ब्रांड एंबेसडर व अभिनेत्री शिवानी पुरोहित, मैनेजिंग डायरे€टर अर्जुन खटवानी के निर्देशन में घूमर नृत्य किया जायेगा।
मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी प्रभारी होंगे। सायं 5 बजे से सायं 7 बजे तक प्रतापनगर स्कूल ग्राउण्ड में हॉकी प्रतियोगिता होगी। तथा सायं 6 बजे से सायं 7 बजे तक शरीर शोष्टव (बॉडी बिल्डिंग) प्रतियोगिता चित्रकूट धाम में होगी। जिला खेल अधिकारी को इसके लिए प्रभारी नियुक्त किया गया है। राजेन्द्र मार्ग स्कूल में रात्रि 8 बजे से रात्रि 10 बजे तक स्टार्यू जिकल नाइट रहेगी। सहायक कलक्‍€टर एवं कार्यपालक मजिस्‍ट्रेट इसके प्रभारी अधिकारी होंगे तथा रात्रि 10 बजे लेन्टर्न शो होंगे। 14 जनवरी शनिवार को राजेन्द्र मार्ग स्कूल में प्रात: 10 बजे से रात्रि 11 बजे तक कत्थक कार्यक्रम होंगे। इसके लिए एमएलवी कॉलेज प्रोफेसर पयोद जोशी को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। प्रात: 10 बजे से सायं 6 बजे तक राजेन्द्र मार्ग स्कूल में हॉट एयर बलून एवं एडवेंचर गतिविधियां होगी। प्रात: 10 बजे सायं 6 बजे तक चित्रकूट धाम में कुश्ती प्रतियोगिता होंगी। चित्रकूट धाम में प्रात: 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक रस्सा-कस्सी, सि‍तोलिया प्रतियोगिताएं होगी। जिला खेल अधिकारी इसके प्रभारी अधिकारी होंगे। प्रात: 11 बजे से सायं 5 बजे तक चित्रकूट धाम में स्थानीय प्रतिभाओं द्वारा गायन, वादन, नृत्य, मिमिक्री, स्टेण्ड-अप कॉमेडी प्रतियोगिताएं चित्रकूट धाम में होगी। एसीईओ जिला परिषद नेहा छीपा को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। प्रात: 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक करियर काउंसलिंग की जाएगी। चित्रकूट धाम में सायं 4 बजे से सायं 5 बजे तक तीरंदाजी कार्यक्रम होगा। जिला खेल अधिकारी इसके प्रभारी अधिकारी होंगे। रात्रि 8 बजे से रात्रि 10 बजे राष्ट्रीय स्तर का कवि स्मेलन राजेन्द्र मार्ग स्कूल में किया जाएगा। सहायक कल€क्‍टर एवं कार्यपालक मजिस्‍ट्रेट इसके प्रभारी अधिकारी होंगे।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा