दुलत के भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने पर भड़की BJP,कहा- कश्मीर विवाद को इन्होंने ही बढ़ाया

 

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भारतीय खुफिया एजेंसी 'रिसर्च एंड एनेलेसिस विंग ' (RAW) के पूर्व प्रमुख अमरजीत सिंह दुलत भी इसमें शामिल हुए। इसे लेकर भाजपा ने दुलत को निशाने पर लिया है। भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने ट्वीट कर कहा कि दुलत ने कश्मीर संकट को यादगार बनाने का काम किया था।

कांग्रेस की राहुल गांधी नीत भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली में नौ दिन के विराम के बाद मंगलवार को यूपी के लिए रवाना हुई है। इसमें रॉ के पूर्व प्रमुख दुलत भी राहुल के साथ कदम मिलाते नजर आए थे। इसे लेकर भाजपा दुलत पर हमलावर हुई है। 
भाजपा नेता अमित मालवीय ने ने ट्वीट कर आरोप लगाया कि पूर्व स्पाईमास्टर दुलत अपने काम के प्रति कभी प्रतिबद्ध नहीं थे। वे अलगाववादियों और पाकिस्तान से प्रभावित थे। मालवीय ने तंज कसते हुए कहा कि रॉ के पूर्व सचिव दुलत की कश्मीर संकट में यादगार भूमिका है। 
 
मालवीय ने यह भी कहा कि रॉ के विवादास्पद पूर्व प्रमुख एएस दुलत राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। किसी ने भी दुलत पर अपनी नौकरी या उस देश के प्रति प्रतिबद्ध होने का आरोप नहीं लगाया, जिसकी वह सेवा करने के लिए नियुक्त किए गए थे।  अलगाववादियों और पाकिस्तान के समर्थन और कश्मीर बवाल में उनकी अहम भूमिका है।

अटल सरकार में पीएम के कश्मीर मामलों के सलाहकार थे
दुलत ने रॉ से सेवानिवृत्त होने के बाद तत्कालीन पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के जम्मू-कश्मीर मामलों के सलाहकार के रूप में कार्य किया था। वे अपने संस्मरण 'ए लाइफ इन द शैडोज  के विमोचन के बाद राहुल गांधी के राष्ट्रव्यापी मार्च में शामिल हुए। कश्मीर मामलों के विशेषज्ञ माने जाने वाले दुलत ने पिछले साल अप्रैल में बॉलीवुड की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को कोरा प्रचार (propaganda) बताया था। 

कांग्रेस ने 'द कश्मीर फाइल्स' का प्रोपेगेंडा बताया था
निदेशक विवेक अग्निहोत्री निदेशित यह फिल्म 1990 के दशक में घाटी से कश्मीरी पंडितों के पलायन पर आधारित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित सत्तारूढ़ भाजपा के नेताओं ने इस फिल्म का भारी समर्थन किया था। वहीं, कांग्रेस ने इसे प्रोपगंडा बताकर खारिज कर दिया था।

रघुराम राजन, कमल हसन समेत कई हस्तियां शामिल हुई भारत जोड़ो में
दुलत ने वर्ष 1999 से 2000 तक रॉ का नेतृत्व किया था। राहुल गांधी के नेतृत्व वाले भारत जोड़ो मार्च में भाग लेने वाले वे नए महारथी हैं। उनसे पूर्व रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन और अभिनेता से नेता बने कमल हसन भी इस यात्रा में शामिल हो चुके हैं। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा