पुर की समस्याओं को लेकर महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को, हो सकता है महत्वपूर्ण निर्णय

 

भीलवाड़ा (हलचल)। उप नगर पुर की ज्वलंत समस्याओं को लेकर जिला कलक्टर सभागार में एक बैठक बुधवार को प्रात: 11.30 बजे आहूत की गई है। बैठक में पुर की समस्याओं के समाधान के संबंध में विभिन्न विभागों और जिंदल सॉ लि. भी शामिल होंगे।
जानकारी के अनुसार जिला कलक्टर आशीष मोदी ने यह बैठक बुलाई है जिसमें 21 अक्टूबर 2019 को पुर कस्बे में लोगों की समस्याओं के लिए एक सभा रखी गई थी। इस सभा में आये विभिन्न प्रस्तावों पर अब तक क्या प्रगति हुई, इसे लेकर यह बैठक बुलाई गई है। बैठक में नगर परिषद, यूआईटी, उपखंड अधिकारी, खनिज विभाग, जिंदल सॉ लि. आदि के अधिकारियों से प्रगति विवरण भी मांगा गया है। संभावना जताई जा रही है कि इस बैठक में पुर की समस्याओं के समाधान को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय हो सकता है। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा