सोपुरा में मातेश्वरी गौ शाला का उद्घाटन, भौंर तक चली एक शाम गौ माता के नाम भजन संध्या

 


सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ) सवाईपुर कस्बे के निकटवर्ती सोपुरा गांव में मातेश्वरी गौ सेवा समिति के द्वारा गौ शाला का उद्घाटन किया गया, वही एक शाम गौ माता के नाम विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया | गौ शाला अध्यक्ष रामेश्वर जाट ने बताया कि मातेश्वरी गौ शाला का मंगलवार को उद्घाटन किया गया, इससे पूर्व चारभुजा नाथ व लक्ष्मीनाथ भगवान कि बिंदौली निकाली, जो गौ शाला में पहुची | वही रात्रि को एक शाम गौ माता के नाम विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा | भजन संध्या की शुरूआत सत्यनारायण वैष्णव ने गणपति वंदना व गुरु वंदना के साथ की | इसके बाद मारा चारभुजा की यही पहचान धोली धोली धजा राखें.., पन्ना लाल ने सांवरिया कलयुग में गाया गणी दुःख पावे.., नारायण सैन ने सांवरिया से मिलता जाज्यो जी बरसाणो मारो गांव.., डीजे किंग किशन वैष्णव ने लीलण म्हारी ज्यजो जइजे जइजे गढ़ खरनाले शहर.., बालकिशन चौधरी ने मारा चारभुजा रा नाथ मांगु जो तो सगलो दिज्यो जोडु दोनी हाथ.. आदि एक से बढ़कर एक गौ माता व तेजाजी महाराज के भजनों की प्रस्तुतियां दी | वही राहुल बासेड़ा व संजू रावल ने अपने नृत्य से सबका मन मोह लिया तथा मिट्ठू सिंह रावल ने कॉमेडी से सबका मनोरंजन किया | इस दौरान गौ भक्तों ने गौ माता की सेवा के लिए दान किया, जो राशि एक लाख से अधिक एकत्रित हुए | मध्यरात्रि को खीर के प्रसाद का भोग लगाकर प्रसादी वितरण की गई |

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना