पैसे के अभाव में कोई भी इलाज से वंचित न रहे, चिरंजीवी में रजिस्ट्रेशन कराएं: गहलोत

 

भीलवाड़ा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्‍य सरकार 1 करोड़ 4 लाख लोगों को बिजली मुफ्त दे रही है। पैसे के अभाव में कोई भी व्यक्ति इलाज से वंचित नहीं रहे, इसीलिए हमारी सरकार मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना लेकर आई। आप सभी इसमें रजिस्ट्रेशन कराएं, ताकि इलाज मुफ्त मिल सके।
 गहलोत, राजस्थान दिवस के अवसर पर आयोजित लाभार्थी उत्सव कार्यक्रम में वर्चुअल संबोधित कर रहे थे। जिला मुख्यालय पर यह कार्यक्रम नगर परिषद टाउन हॉल में हुआ। सीएम गहलोत ने कहा कि महिलाओं के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए भी सरकार चिंतित है। उड़ान योजना में हर महिला को 12 नैपकिन प्रति महीना दिए जा रहे हैं। सरकार ने इस बार महंगाई को ध्यान में रखते हुए बजट बनाया। इसका लाखों लोगों को फायदा मिलेगा। निजी अंग्रेजी विद्यालय महंगे होने से आम व्यक्ति अफोर्ड नहीं कर पाता, इसलिए सरकारी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय खोले गए। मांग होने पर और स्कूल खोले जाएंगे। गहलोत ने राज्‍य सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से लाभार्थी उत्सव कार्यक्रम के तहत वर्चुअल संवाद किया। महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के विद्यार्थी भीलवाड़ा के धीरज सोनी, धौलपुर के पृथ्वी पराशर, रुचि भदौरिया से भी बात की। मुख्यमंत्री ने राज्‍य सरकार की चिरंजीवी योजना, अनुप्रति योजना, दिव्यांगजन स्कूटी योजना, किसान मित्र मुफ्त बिजली योजना, महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल, उड़ान योजना समेत कई जनकल्याणकारी योजनाओं के विभिन्न जिलों के लाभार्थियों से संवाद किया। दोपहर 12 बजे से शुरू हुए कार्यक्रम में फ्लैगशिप योजनाओं का परिचय दिया गया। 12.15 बजे आईसी वीडियोज दिखाए गए। 
मुख्यमंत्री द्वारा लाभार्थियों से वर्चुअल संवाद किया गया। कार्यक्रम मेें एलईडी स्क्रीन पर लोक कल्याण की योजनाओं को प्रदर्शित किया गया। वहीं Žब्‍लॉक स्तर पर भी लाभार्थी उत्सव कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अधिकारी व आमजन मौजूद रहे। सहाड़ा विधायक गायत्री देवी त्रिवेदी, गांधी दर्शन समिति के जिला संयोजक अक्षय त्रिपाठी, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल डांगी, जिला कलेक्‍€टर आशीष मोदी, एडीएम डॉ.राजेश गोयल, एडीएम सिटी ब्रह्माराम जाट, जिला परिषद सीईओ डॉ.शिल्पा सिंह, सीएमएचओ  डॉ.मुस्ताक खां कायमखानी, एडीपीसी योगेश पारीक सहित अनेक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी एवं स्टूडेंट्स उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना