रामनवमी पर मंदिरों में हुए भजन कीर्तन, माता के मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता, कन्‍याओं काे कराया भोजन

 


भीलवाड़ा। शहर में रामनवमी धूमधाम से परम्‍परागत ढंग से मनाई जा रही है। मंदिरों में प्रतिमाओं के भव्य श्रृंगार के साथ ही पूजा अर्चना कर महाआरती के बाद प्रसाद वितरित किया जा रहा है। कई मंदिरों में कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन भी कराया जा रहा है। रामनवमी को लेकर राम व हनुमान मंदिरों सहित शक्तिपीठों पर लोगों की भीड़ उमड़ रही है। शक्तिपीठों में रामनवमी पर विशेष अनुष्ठान व पूर्णाहुति यज्ञ किए जा रहे है। शहर के रामधाम, सुभाषनगर स्थित श्रीराम मंदिर सहित बालाजी मंदिरों में भगवान के श्रृंगार के साथ ही विशेष आयोजन हो रहे है। 
पुष्पों के बीच बिराजे पेंच के बालाजी बालाजी मार्केट स्थित बालाजी मंदिर के पंडित आशुतोष शर्मा ने बताया कि मंदिर के श्री राम दरबार में श्री राम जन्मोत्सव अत्यंत ही ठाट बाट से मनाया जा रहा है। सुबह मंदिर शिखर पर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष अनिल कुमार मानसिंहका द्वारा पूजन उपरांत ध्वज स्थापित कर कार्यक्रम शुरू किया गया। इसके बाद राम स्तवराज मूल रामायण राम रक्षा स्तोत्र द्वारा श्री राम दरबार का दुग्धा अभिषेक किया गया। बाद में मनमोहक श्रृंगार एवं पुष्पों में विराजित श्री राम दरबार व श्री हनुमान जी महाराज के रजत चोला दर्शन हुए। दोपहर में जन्मोत्सव महा आरती दर्शन एवं प्रसाद वितरण हुआ। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना