टोपीदार बंदूक के साथ एक गिरफ्तार

 


 भीलवाड़ा हलचल। जिले की मंगरोप थाना पुलिस ने टोपीदार बंदूक के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। 
मंगरोप पुलिस ने हलचल को बताया कि दीवान शंकरनाथ पुलिस जाब्ते के साथ गश्त पर थे। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति जिसके पास एक अवैध एक नाल टोपीदार बन्दूक हैं जो काबरा से नायको की खेडा की तरफ आ रहा है। मुखबिर ने पुलिस को उसका हुलिया भी बताया।  सूचना पर दीवान शंकरनाथ मय जाब्ता नायको का खेडा गांव से काबरा ग्राम में जाने वाले रास्ते पर पहुंचे,  जहां मुखबिर के बताये हुलिये का एक व्यक्ति हाथ में एक नाल टोपीदार बन्दूक लिये नायको का खेडा की तरफ  आता  दिखाई दिया। यह व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे घेरा डालकर पकड़ा। पूछताछ करने पर उसने खुद को नायकों का खेड़ा निवासी  शंकरलाल 21 पुत्र नानू राम नायक बताया। परमिट व लाइसेंस के अभाव में पुलिस ने शंकर लाल नायक के कब्जे  से एक नाल टोपीदार बन्दूक जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना