काकी के मकान पर तराई करने के दौरान छत से गिरा युवक, मौत

 


 भीलवाड़ा हलचल। काकी के मकान पर तराई कराने के दौरान छत से गिरने से युवक की मौत हो गई। शव का मंगलवार सुबह पंडेर पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाया। घटना कंजर कॉलोनी में सोमवार को हुई थी। 
पंडेर थाने के एएसआई पितांबर ने हलचल को बताया कि कंजर कॉलोनी निवासी पिंकू 33 पुत्र मनीराम कंजर सोमवार को अपनी काकी कमलेशी देवी के निर्माणाधीन मकान पर तराई कर रहा था। इस दौरान वह पैर फिसलने से छत से नीचे जा गिरा। पिंकू को सीएचसी पंडेर ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया था, जिसका मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम करवा दिया गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना