दो किशोरियों व एक किशोर की मौत

 

 भीलवाडा(हलचल)। जिले में दो किशोरियों व एक किशोर की मौत हो गई। इनमें एक किशोरी की पेट दर्द से तो दूसरी की अचानक तबीयत बिगडऩे और किशोर की जहरीले जंतू के काटने से मौत हुई है। 
एमजीएच चौकी सूत्रों के अनुसार, बिजौलियां थाने के देरोली गांव के 13 साल के बालक अरविंद पुत्र शिवलाल को जहरीले जंतू ने काट लिया। इससे वह अचेत हो गया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया , जहां उसने दम तोड़ दिया। इसी तरह कोदूकोटा निवासी सुखा कीर की 13 साल कीे बेटी पूजा को घर पर अचानक चक्कर आये। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। एक अन्य घटना शक्करगढ़ थाने के बखेरा गांव की है। शक्करगढ़ थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि बखेरा गांव की 15 साल की दीक्षा पुत्री विनोद मीणा को अचानक पेट दर्द होने पर परिजन जहाजपुर ले गये, जहां से उसे रैफर कर दिया गया। भीलवाड़ा में दीक्षा ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने पोस्टमार्टम से इनकार कर दिया। इसके चलते पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम शव परिजनों को सौंप दिया।   

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा