जलदाय कर्मी एवं खान श्रमिकों की समस्याओं को लेकर प्रभारी मंत्री से मिला इंटक प्रतिनिधि मंडल

 


 भीलवाड़ा हलचल।
           भीलवाड़ा जिले के प्रभारी एवं जलदाय मंत्री राजस्थान सरकार महेश जोशी के सर्किट हाउस में आगमन पर इंटक जिला अध्यक्ष दीपक व्यास के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जलदाय कर्मियों एवं भीलवाड़ा जिले के हजारों खनन श्रमिकों की समस्याओं से अवगत कराया।
           व्यास ने उन्हें ज्ञापन देते हुए बताया की राजस्थान सरकार को करोड़ों रुपए का राजस्व भीलवाड़ा जिले से हजारों खनन श्रमिकों की मेहनत के द्वारा प्राप्त होता है लेकिन उनकी सामाजिक सुरक्षा हेतु डी एम एफ टी फंड से उन्हें कोई सुविधा मुहैया नहीं कराई जा रही है। उन्होंने खनन श्रमिकों के बच्चों के शिक्षा हेतु छात्रवृत्ति एवं अन्य सामाजिक योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग रखी।
           जलदाय यूनियन के जिलाध्यक्ष कन्हेयालाल शर्मा ने मंत्री को जलदायकर्मियों की समस्याओं से अवगत करा, शीघ्र निराकरण करवाने की मांग रखी।
 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना