भारत जोड़ो-भारत जोड़ो की गूंज के साथ ही गहलोत सरकार की उपलब्धियों को बताया डांगी ने

 

भीलवाड़ा (हलचल)। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर भीलवाड़ा में आज कांग्रेस की हाथ से हाथ जोडो यात्रा  निकाली गई। इस यात्रा में वाहनों के अलावा बैलगाडि़यां भी थी जो आकर्षण का केन्‍द्र बनी है। जोड़ो-जोड़ाे भारत जोड़ों के नारों से आज पुर से सांगानेरी गेट तक का मार्ग गुंजायमान होता रहा। यात्रा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य को लेकर बुधवार को उपनगर पुर से ढोल नगाड़ों के साथ शुरू हुई। 
कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी अनिल डांगी के नेतृत्व में शुरू हुई जनस्पर्क यात्रा में भीलवाड़ा संगठन प्रभारी चित्‍तौडग़ढ़ के पूर्व विधायक सुरेन्द्रसिंह जाड़ावत भी मौजूद रहे। हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा का शुभारंभ उपनगर पुर के संतोषीमाता मंदिर से हुआ। यात्रा पुर से बिलिया, बापूनगर, पांसल चौराहा, गांधीनगर, गंगापुर तिराहा सहित शहर के प्रमुख क्षेत्रों से होते हुए सांगानेरी गेट पहुंच स्पन्न हुई। करीब 15 किलोमीटर की यात्रा दौरान भारत जोड़ों-भारत जोड़ों नारों के साथ ही देशभक्‍त‍ि केगीत बजते रहे। वहीं कई जगह डांगी ने नुक्कड़ सभाओं को सम्‍बोधित करते हुए गहलोत सरकार की चिरंजीवी योजना, बजट में पेश की गई विभिन्न योजनाओं, किसानों को दी जा रही सुविधाओं, मुफ्त बिजली, महिलाओं को बसों में 50 फीसदी छूट, शिक्षा में दी गई रिहायत की आम लोगों को जानकारी दी गई। गांधी विद्यालय भी जगह-जगह खोले जा रहे है और आज भी 6 जगह विद्यालय खोले गये है। उन्‍होंने कहा कि केन्‍द्र सरकार क्‍या कर रही है और गहलोत सरकार क्‍या कर रही है।
यात्रा  में मधू जाजू, अक्षय त्रिपाठी महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रेखा हिरण, कांग्रेस शहर Žलॉक अध्यक्ष मंजू पोखरना, हेमेन्द्र शर्मा, शिवकुमार कौशिक, भंवर गर्ग, योगेश सोनी, अविचल व्यास, पुष्पा सुराणा, पुष्पा मेहता, दुर्गेश शर्मा, सुरेश बम्‍ब, कुन्दन शर्मा, ईश्वर खोईवाल, एडवोकेट अशोक जैन, पार्षद सुशीला बैरवा, वसीम शेख सहित भीलवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस पदाधिकारी, पीसीसी मेम्‍बर, निवर्तमान जिलाध्यक्ष, पार्षद, पूर्व पार्षद, सभी Žलॉक पदाधिकारी, सभी अग्रिम संगठनों के जिलाध्यक्ष, ब्‍Žलॉक अध्यक्ष, आदि पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि व पार्टी कार्यकर्ता साथ थे। 
डांगी ने बताया कि यात्रा के माध्यम से राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार द्वारा किए गए जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाकर बताया गया कि किस तरह राजस्थान की वर्तमान सरकार समाज के हर वर्ग के विकास व कल्याण के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रही है। चिकित्सा, शिक्षा सहित कोई क्षेत्र ऐसा नहीं छोड़ा गया जिसमें आमजन को लाभ नहीं पहुंचाया गया।
अभियान के माध्यम से केन्द्र की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों की जानकारी भी आमजन को दी गई और बताया गया की विधानसभा क्षेत्र में पिछले करीब 15 वर्ष से भाजपा विधायक व नगर परिषद बोर्ड में भाजपा के सभापति होने के बावजूद उन्हें शहर के विकास एवं जनसमस्याओं के समाधान के लिए कोई प्रयास नहीं किया है जिसके कारण आज आमजन को तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा विधायक व सभापति के पास झूठे वादे और बयानबाजी के अलावा उपलŽब्‍ध के नाम पर कुछ नहीं है। भ्रष्टाचार के आरोपों की झड़ी लगी हुई है।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना