शोभायात्रा के लिए रजत रथ के निर्माण का कार्य प्रगति पर

 

आकोला (रमेश चंद्र डाड)- मेवाड़ के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल सिंगोली चारभुजा के यहां भगवान के बेवान की शोभायात्रा के लिए रजत रथ के निर्माण का कार्य प्रगति पर है।

 मन्दिर भण्डारी सुरेन्द्र कुमार पाराशर एवम राजेन्द्र कुमार ओझा ने बताया कि रथ के लिए लकड़ी का कार्य पूर्ण हो गया है।  इन दिनों  सिंगोली में रथ पर रजत का कार्य किया जा रहा है। 21 मार्च को आयोजित होने वाले वार्षिक फूलडोल महोत्सव के अवसर पर निकलने वाली भव्य शोभायात्रा में भगवान के बेवान को रजत रथ पर विराजित किया जाएगा । रजत रथ के निर्माण पर लगभग 1 करोड़ रुपए की लागत आएगी। रजत रथ का निर्माण सिंगोली श्याम सेवा संस्थान एवम सिंगोली श्याम मित्र मण्डल के सानिध्य में किया जा रहा है।रजत रथ के निर्माण को लेकर श्रद्धालुओं में अपार उत्साह है।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना