उदयपुर सिटी-योगनगरी ऋषिकेश-उदयपुर सिटी रेलसेवा के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन, गंगरार स्टेशन पर होगा ठहराव

 

 भीलवाड़ा हलचल। रेल यात्रियों की सुविधा के लिए उदयपुर सिटी-योगनगरी ऋषिकेश-उदयपुर सिटी त्रिसाप्ताहिक एक्सप्रेस का गंगरार स्टेशन पर भी ठहराव होगा। इसके कारण, भीलवाड़ा, हमीरगढ़ और मांडल स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया गया है। 
 मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक अजमेर अशोक चौहान ने हलचल को बताया कि गाडी संख्या 19609, उदयपुर सिटी-योगनगरी ऋषिकेश त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा    6 मार्च 2023 से गंगरार स्टेशन पर शाम 4.40 बजे आगमन और 4.42 बजे प्रस्थान करेंगी। 
इसी प्रकार गाडी संख्या 19610, योगनगरी ऋषिकेश -उदयपुर सिटी त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस  8 मार्च 2023 से गंगरार स्टेशन  पर सुबह 11.34 बजे आगमन एवं 11.36 बजे प्रस्थान करेगी। 
इस ठहराव के चलते उदयपुर-योग नगरी ऋषिकेश रेल सेवा 6 मार्च 23 से  हमीरगढ़ स्टेशन पर शाम 4.52 बजे आगमन एवं 4.54 बजे प्रस्थान, भीलवाड़ा स्टेशन पर शाम 5.10 बजे आगमन एवं शाम 5.15 बजे प्रस्थान तथा मांडल स्टेशन पर शाम 5.25 बजे आगमन और शाम 5.27 बजे प्रस्थान करेगी।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

देवगढ़ से करेड़ा लांबिया स्टेशन व फुलिया कला केकड़ी मार्ग को स्टेट हाईवे में परिवर्तन करने की मांग

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार