भागवत कथा के लिए लाई गई दो मशीनें व माइक ले उड़े चोर

 

 भीलवाड़ा हलचल। नया जोरावरपुरा में भागवत कथा के लिए लाई गई दो मशीन व माइक रात में चोर चुरा ले गये। गुलाबपुरा थाने में चोरी की रिपोर्ट दी गई है। 
पुलिस ने हलचल को बताया कि नया जोरावरपुरा निवासी भागचंद माली ने रिपोर्ट दी कि  परिवादी के घर पर भागवत कथा का आयोजन रखा गया था। कथा करने वृंदावन से महाराज आये थे। वे, भागवत कथा का पाठ कर रहे थे। इसके लिए 110 व 250 वॉट की दो मशीन व माइक आदि सामान लाये गये थे। दिन में भागवत कथा करने के बाद शाम को महाराज सो गये। रात में चोर उक्त दोनों मशीन, माइक व अन्य सामान चुरा ले गये।परिवादी ने पिंटू बंजारा व अजय बंजारा पर चोरी की शंका जाहिर की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी।  

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा