पंचगव्य से असाध्य रोगों का निवारण: संत धर्मानंद

 


भीलवाड़ा। श्री रामधाम रामायण मंडल ट्रस्ट की ओर से हमीरगढ़ रोड स्थित रामधाम में  गौ महिमा पर सत्संग कार्यक्रम जारी है। सत्संग के दूसरे दिन रविवार को हरिद्वार से आए संत धर्मानंद महाराज ने  कहा कि पंचगव्य से असाध्य रोगों का निवारण होता है। गाय का घी, दही, दूध, गोबर रोगों के निवारण में कारगर है। उन्होंने इस मौके पर गोबर की अगरबत्ती व हवन का महत्व बताया। गौ महिमा सत्संग में सत्यनारायण सोमानी, शांतिलाल पोरवाल, राकेश सिंहल, नवरत्न पारीक, सुशील बिड़ला, पुजारी सुशील शुक्ला, पंडित रमाकांत आचार्य आदि मौजूद थे। ट्रस्ट के साप्ताहिक रामायण पाठ प्रभारी शिव प्रकाश लाठी ने बताया कि इस बार साप्ताहिक रामायण पाठ रविवार को भोपालगंज स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में हुआ। इसमें सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, गीता पाठ, भजन कीर्तन, फाग गीत आदि हुए। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

पुलिस चौकी पर पथराव, बैरिक में दुबक कर खुद को बचाया पुलिस वालों ने, दो आरोपित शांतिभंग में गिरफ्तार, एक भागा

टोमेटो फ्री यूथ कैंपेन कार्य योजना के तहत निकाली रैली

एक और सूने मकान के चोरों ने चटकाये ताले, नकदी, गहने व बाइक ले उड़े, दहशत

अस्सी साल की महिला को बेटे बहू डायन कहकर कर रहे हैं प्रताडि़त, केस दर्ज

वैष्णव जिला सहसचिव मनोनीत

अग्रवाल के महामंत्री बनने के बाद पहली बार जहाजपुर आगमन पर होगा स्वागत