नगर परिषद में नेता प्रतिपक्ष का पारीक ने संभाला कार्यभार

 


भीलवाड़ा। नगर परिषद में नेता प्रतिपक्ष के पद पर हाल ही नियुक्त किए गए वरिष्ठ पार्षद धर्मेंद्र पारीक ने कहा कि कांग्रेस सशक्त विपक्ष की भूमिका  भाएगी। शहर के विकास के मुद्दे पर वे नगर परिषद को पूरा सकारात्मक सहयोग देंगे। विकास में रोड़ा नहीं बनेंगे लेकिन यदि कुछ गलत हुआ तो वे इसे सहन भी नहीं
करेंगे। उसका विरोध करेंगे। पारीक ने आज सुबह परिषद जाकर नेता प्रतिपक्ष का पद का कार्यभार संभाल लिया। इस मौके पर नगर परिषद चेयरमैन राकेश पाठक, पूर्व सभापति ओम नराणीवाल, मंजू पोखरना, पूर्व कांग्रेेस जिलाध्यक्ष कैलाश व्यास, पूर्व यूआईटी चेयरमैन अक्षय त्रिपाठी, कांग्रेस जिला महासचिव (संगठन) महेश सोनी, कांग्रेस Žलॉक अध्यक्ष हेमेंद्र शर्मा, आशीष राजस्थला, पार्षद रेखा पुरी, रतन चौधरी आदि उपस्थित थे। पारीक ने कमिश्नर हेमाराम से भी मुलाकात की। इससे पूर्व, नेता प्रतिपक्ष धर्मेंद्र पारीक का कांग्रेस कार्यालय में आज सुबह स्वागत किया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामपाल शर्मा के धरने में शामिल होने जयपुर गए हुए हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष कैलाश व्यास, पूर्व न्यास अध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी, संगठन महासचिव महेश सोनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दुर्गेश शर्मा, रतन चौधरी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष संजय पेड़ीवाल द्वारा पगड़ी व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। 
नेता प्रतिपक्ष धर्मेन्द्र पारीक ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की जनकल्याणकारी योजनाओं को नगर परिषद में लागू करने और इसका लाभ आमजन तक पहुंचाने में जिले के सभी वरिष्ठ नेताओं पार्टी पार्षदों एवं कांग्रेसजनों को साथ ले ईमानदारी से कार्य करुंगा। भीलवाड़ा के विकास में दिन-रात प्रयास करुंगा। संगठन महासचिव महेश सोनी ने बताया कि कार्यक्रम में Žलॉक अध्यक्ष हेमेन्द्र शर्मा, मंजू पोखरना, शिव कुमार कौशिक, ऊंकार माली, दीपक व्यास, जीपी खटीक, सुवालाल जाट, रामलाल चौधरी, नानूराम बलाई, महावीर सुथार, शिवलाल जाट, मुकेश शास्त्री, सुशीला बैरवा, श्यामलाल मल्हौत्रा, ओमप्रकाष तेली, सुरेश समदानी, छगनलाल माली, दीपक पुरोहित, सुरेन्द्र पारीक आदि उपस्थित रहे।
कांग्रेस कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद पारीक कार्यकर्ताओं के साथ जुलूस के रूप में मजदूर संघ गए। वहां स्वतंत्रता सेनानी रमेशचंद्र व्यास की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। फिर रेलवे स्टेशन चौराहे पर संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा