एक पेड़ देश के नाम अभियान में लगाये तीन सौ पौधे

 

भीलवाड़ा।  चार्ली नेचर पार्क बनेड़ा में चार्ली की स्मृति में उसके जन्मोत्सव पर 30 प्रजाति के 300 पौधे लगाए गए। पार्क के निदेशक संजय जैन ने बताया कि इस वर्ष 2100 पौधे लगाए जाएंगे। 500 पौधों का वितरण किया जाएगा।  अपना संस्थान के प्रदेश सचिव विनोद मिलाना ने अभियान की जानकारी दी। सिंगल यूज पॉलीथिन को कचरे में न फेंक कर, खाली प्लास्टिक की बोतल में भरकर , इकोब्रिक्स बनाने का आह्वान किया।

 माधव गौशाला के अध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि इस एक वर्षीय अभियान के समापन में, पांच दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें पर्यावरण संकल्पित परिवार सम्मेलन, साधक सम्मेलन, पर्यावरण के नवाचार करने वाले पूरे देश के लोगों का एक सम्मेलन, भीलवाड़ा जिले के विदेश में रहने वाले एनआरआई की एक गोष्ठी, स्वयंसेवी संस्थान सम्मेलन आदि इस प्रकार के कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

 बनेड़ा अपना संस्थान तहसील अध्यक्ष मुरली मनोहर व्यास ने एक जलाशय को गोद लेकर उसे आदर्श बनाने का संकल्प व्यक्त किया। कई समाजसेवी, पर्यावरण प्रेमी लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया। साथ ही एसडीएम निरमा विश्नोई एवं बनेड़ा थाना अधिकारी राजेंद्र ताड़ा ने भी पौधारोपण किया। कार्यक्रम का संचालन अपना संस्थान के महासचिव राकेश तिवारी ने किया।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना